भोपाल.
मध्य प्रदेश में भोपाल सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए वही दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों की नई पद स्थापना के आदेश जारी किए गए हैं.
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह मुख्यमंत्री के सचिव होंगे, उनके पास आयुक्त नगरीय प्रशासन का भी अतिरिक्त प्रभाव रहेगा वही प्रियंक मिश्रा को भोपाल के नए कलेक्टर बनाए गए हैं. प्रतिभा पाल अब सागर जिले की कलेक्टर, राजीव रंजन मीना धार कलेक्टर, नरेंद्र रघुवंशी रीवा कलेक्टर नेहा मीना सिवनी कलेक्टर, अर्पित वर्मा शिवपुरी कलेक्टर होंगे,