आज का राशिफल 8 मार्च 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

विज्ञापन

कर्क  राशि वाले आज के दिन आप अपने प्रिय जीवन साथी से प्रेम जताएंगे और उनसे स्नेह करेंगे.

मिथुन  राशि वाले आज के दिन भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा.

मीन राशि वालों के लिए आज र्चे बढ़ेंगे तथा मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.

मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यात्रा पर जाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको आपकी यात्रा का अच्छा फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा। कार्यों में रुकावट नहीं होगी जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। भाग्य थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रह सकता है। आज कहीं संपत्ति खरीदने का विचार करेंगे।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सुगमता आएगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे मन हर्षित होगा। नौकरी करते हैं तो खूब मेहनत के साथ अपने काम को अंजाम देंगे जिससे बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में जुड़ेंगे।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा। परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार के लोगों का साथ और सानिध्य मिलेगा। काम में बरकत आएगी। इनकम बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी नजर आएगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।कुछ नए विषयों पर काम करेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय जीवन साथी से प्रेम जताएंगे और उनसे स्नेह करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। खर्चे आपके बढ़े हुए होंगे। परिवार का माहौल बहुत बढ़िया रहेगा और एक दूसरे से प्रति प्रेम की भावना रहेगी। काम के सिलसिले में आपको आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन नतीजे अधिकतर आपके पक्ष में आएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है लेकिन आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलने से हर काम को और भी बढ़िया तरीके से अंजाम देंगे। परिवार का माहौल थोड़ा दिक्कत दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन के लिए आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे तथा स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। काम के सिलसिले में नतीजे बहुत बेहतर मिलेंगे और आपको आपके साथ काम करने वालों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज रोमांस का पूरा अवसर मिलेगा और उनका प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय कोई उपहार भी भेंट कर सकता है।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अच्छा भोजन करेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाल समय रहेगा। परिवार का सहयोग भी पूरी तरह से मिलेगा। लोगों में एकजुटता दिखेगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत अच्छे परिणाम अच्छे नतीजे लेकर आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में बढ़िया नतीजे मिलने से मन खुश रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन कमजोर कहा जा सकता है क्योंकि आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और तनाव भी बढ़ेगा। आप के ऑफिस में काम का बोझ आपके सर चढ़कर बोलेगा जिससे आपको थकान भी हो सकती है और आप मानसिक रूप से भी दबाव महसूस करेंगे। इनकम में कुछ गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन साथी पूरी तरह से आप को खुश रखने का प्रयास करेगा। व्यापार में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य में गिरावट होगी तथा मानसिक रूप से तनाव बढ़ेगा। आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी जिससे आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा और आप खर्चों का सही प्रबंधन नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आएंगी लेकिन काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और जीवनसाथी परिवार के प्रति जिम्मेदारियां अच्छे से निभायेगा। प्रेम जीवन को लेकर खींचतान बनी रह सकती है।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। आपकी सोच समझ विकसित होगी और आप मजबूती से हर काम को अंजाम देंगे जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे योजनाएं सिरे चढ़ेंगी। प्रेम जीवन के लिए दिन आज कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान काफी बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे और नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके कामों में सफलता मिलेगी और किसी ने आपका पैसा उधार लिया है तो वह भी आपका पैसा वापस लौटाएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है, प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपको सारा ध्यान अपने काम पर रखना होगा, इससे आपके बॉस भी प्रसन्न रहेंगे।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे तथा मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इनकम भी बढ़ेगी जिससे कुछ हद तक आप आशान्वित रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है।जीवनसाथी बीमार भी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से देखें तो आज का दिन बहुत सामान्य रहेगा। आपका प्रिय किसी बात को लेकर आपसे जिद कर सकता है।

ये खबर भी पढ़े :

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook