आज का राशिफल 6 जून 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापारी वर्ग अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाएं। मीडिया एवं एडवर्टइजमेंट संबंधी कार्यों पर और अधिक ध्यान दें। अपने व्यवहार में नरमी बरतें। नकारात्मक प्रदर्शन के लोगों से वाद-विवाद न बढ़ाएं।

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन कोई नया करोबार आरम्भ करने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य लें। कार्यों की रूपरेखा बनाए। सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा। संतान के कैरियर के लिए किसी संस्था में मोटा पैसा दे सकते हैं।

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ सकती है। जिसकी वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। नौकरी-पेशा व्यक्तियों को ऑफिस का अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर के रख-रखाव संबंधी कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। सजावट संबंधी उपकरण की खरीददारी कर सकते हैं। शाम के समय प्रियजनों के साथ मिलकर अपने अनुभव साझा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन घर एवं व्यवसाय में जीवन साथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज राहत मिल सकती है। वी.पी. एवं शुगर के मरीज खान-पान के साथ-साथ योगा-व्यायाम पर भी विशेष ध्यान दें।

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी-पेशा व्यक्ति किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। विवादित पुरुष व्यर्थ के प्रेम-प्रसंग में न पड़े तो बेहतर होगा। पत्नी एवं संतान का ख्याल रखें। सगे-संबंधियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। धन लाभ के उत्तम योग हैं।

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आत्मबल को मजबूत बनाए रखें, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र पर पड़ सकता है। इस समय किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें।

● चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है किन्तु आपसी सामंजस्य से समय रहते उसका निवारण हो जाएगा। प्रेमी-युगल दोपहर के पास किसी मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा एवं तकनीकी के क्षेत्र में अध्ययनरत युवा को किसी अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी आत्म विश्वास बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभदायक साबित होगा। महिलाएं गृह कार्य करते समय गुस्से को नियंत्रण में रखें।

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या के हल होने पर मानसिक राहत महसूस होगी। कभी कार्य की अधिकता से आप अपने अंदर चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं। अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखें। पत्नी का वैचारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक क्षेत्र में सुधार संबंधी कार्यों में प्रयास सफल रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे, किन्तु किसी मशीनरी उपकरण के खराब होने से खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। पत्नी से हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विद्यार्थी एवं अध्ययनरत युवा लक्ष्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। समय आपके पक्ष में है। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। किसी विशेष क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी तथा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा सम्मानित हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़े : 


 ● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

 ● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!


                                    •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

 ● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook