Edited By : Anil Bagora-Sunil Paliwal
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। कुछ दिक्कतें रहेगी, परंतु आप अपने आत्म विश्वास द्वारा उनका समाधान भी ढूंढने में सक्षम रहेंगे। इनकम का कोई रुका हुआ स्त्रोत दोबारा गति में आने से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में कुछ बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएंगी। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी समय बहुत ही अनुकूल है। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष ज्यादा शेयर ना करें। सरकारी सेवारत लोग किसी लापरवाही की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं। नियमित प्राणायाम करें और मौसम के अनुकूल आहार लें।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेगी। सिर्फ उचित मेहनत की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं हो पाएगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। बात-बात पर गुस्सा करना आपके बनते कार्यों में बाधा डाल सकता है। धैर्य और शांति बनाए रखें। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी बिजनेस ज्यादा सफल रहेंगे।
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। आपका आत्मविश्वास और अपने काम के प्रति समर्पण आपको सफलता प्रदान करेगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। स्फूर्ति और प्रसन्नता बने रहेंगे। वाणी पर संयम रखने से घर में सुख शांति रहेगी। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। क्योंकि किसी के साथ वाद-विवाद होने के आसार बन रहे हैं। इस समय किसी यात्रा को करने से समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। शेयर्स आदि जैसे कार्यों में भी पैसा ना लगाएं। नौकरी में अधिकारियों के साथ कुछ अनबन की स्थिति बन सकती है। परिवार जनों के साथ आनंद और आमोद-प्रमोद में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में समझौते जैसी स्थिति ना आने दें।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से वार्तालाप बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें क्योंकि पेमेंट आदि रुक सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा जैसे कि स्थितियां हाथ से निकल रही है। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग अवश्य दें। भाग्यवर्धक समय है। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। लव- मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित समय व्यतीत होगा। मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी।
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य यथा समय पूर्ण होते जाएंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत ही सावधानी से करें। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। परंतु किसी संबंधी की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। इससे सिर्फ आपका तनाव बढ़ने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। आराम लेने में किसी भी तरह की कंजूसी ना करें। अत्यधिक मेहनत और तनाव का असर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी गलत निर्णय की वजह से पछताना भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि कोई भी योजना या कार्य करते समय अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। युवाओं का ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य संबंधी कोई मनोनुकूल परिवर्तन हो सकता है।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका मन फालतू की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने कार्यों पर केंद्रित रहेगा। और आपकी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होंगी। नजदीकी संबंधों की मदद से आपको कोई खास निर्णय लेने में सुविधा होगी। दिन सुखद व्यतीत होगा। दुनियादारी के मामले में आप सामंजस्य बिठाने में दिक्कत महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल मिलाप ना करें। कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है। कारोबारी गतिविधियों को बेहतर करने का अनुकूल समय है। राजनैतिक मामलों से खुद को दूर रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए प्रमोशन की खबर आ सकती हैं।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ घर की सुख सुविधा संबंधी गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। जिसमें उचित सफलता भी मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति भी बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। फिर भी फोन और संपर्कों के माध्यम से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में फाइलें और पेपर वर्क पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। जिसका असर घर की सुख शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा।
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वजनों के साथ मेल मुलाकात होने से मन आनंदित रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में भी आपका ध्यान लगा रहेगा। अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको कोई डिसीजन लेने में सहायक रहेगी। अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की भी जरूरत है। बजट से अधिक व्यय होने की वजह से तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार कर ले। नौकरी में स्त्रियों को विशेष सफलता हासिल होगी। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सहयोग बना रहेगा। संपर्कों के माध्यम से नई-नई जानकारियां और संभावनाएं मिलेंगी। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। आय के साथ-साथ खर्चे में बढ़ेंगे जिस वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। युवाओं के मन में कुछ नकारात्मक विचार उन्हें विचलित कर सकते हैं। जिससे स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी रह सकता है। संभव हो तो किसी भी तरह की आवाजाही ना करें। बिजनेस संबंधित किसी भी नई योजना पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक कार्य का बोझ रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव आ सकता है। लेकिन पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी विजय मिलेगी। मित्रों अथवा सहयोगियों से फोन पर किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप के उचित रिजल्ट मिलेंगे। और आप अपनी किसी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी। व्यवसाय से संबंधित कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है तो आज से संबंधित कोई उम्मीद नजर आएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही को बहुत ही ध्यान पूर्वक करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से भी दूर रहें।
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते जाएंगे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीददारी में भी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिकता की और भी रुझान बढ़ेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपकी समस्या का हल निकाल लेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिक्कत आने पर मन में कुछ नकारात्मकता रह सकती है। बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
Edited By : Anil Bagora-Sunil Paliwal