मेष आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपके ईमानदारी से प्रभावित होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
वृषभ आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी, जिससे काम पूरा हो जायेगा। साथ ही आज कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आयेंगी, संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज ख़त्म होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा।
सिंह आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
कन्या आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आयेगा। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनका ट्रांसफर उनके मनचाही जगह पर होगा। आपका ध्यान अध्यात्म की तरफ रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।
तुला आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। मन परेशान रहेगा।
वृश्चिक आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। जीवनसाथी को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। मन में निराशा के भाव रहेंगे।
धनु आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। मन अशान्त हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिलेगा। ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखें।
मीन आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 : आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उस विषय के जानकर लोगों से सलाह लेकर ही शुरू करें। ऑफिस में काम अधिक होने से आज आपको अपना काम पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा। किसी मंदिर में भगवन के दर्शन के लिए जाएंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।