एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 22 अप्रैल 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक पढ़े अपना भविष्य

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Fri, 22 Apr 2022 01:11 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज का दिन आपके लिए आज अपनी शौक पर धन खर्च कर सकते हैं साथ ही आपके घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा. आपके वैवाहिक जीवन में संबंध मधुर बने रहेंगे साथ ही आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. आपके कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा.

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज का दिन आपके लिए अपने परिवार जनों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रखें. परोपकार के कार्य में थोड़ी रुचि ले सकते हैं. संतान के साथ आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में भी कोई बहस होने की संभावना है. अपने प्रेमी के साथ आपकी संबंध मधुर बने रहेंगे लेकिन आप किसी पर ज्यादा यकीन ना करें.

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज का दिन आपके लिए आपके परिवार में आज किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. आप किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. आपके मन में आज कुछ नया करने की प्रेरणा आ सकती है. खानपान में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी साथ ही अपनी समय बर्बादी से भी बचें.

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज का दिन आपके लिए आपके प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण और अपनेपन की भावना का विकास होगा. नौकरी में आप को इच्छित लक्ष्य प्राप्त हो सकते हैं साथ ही किसी मित्र या परिजन के साथ मिलने से आपको आसानी रहेगी. प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है.

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज का दिन आपके लिए इस दिन आप गलत लोगों की संगति से बचें. भूमि और भवन की खरीदारी आपके लिए आज ठीक नहीं रहेगी. किसी भी कार्य को करने से पहले अपने बुजुर्गों और अनुभव दर्ज लोगों की राय जरूर ले ले. सेहत पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है इसीलिए लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज का दिन आपके लिए आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिसकी आपको चाहत है. आज आप अपनी जीवनशैली पर ध्यान देंगे. साथ ही लोग आप से प्रेरणा ले सकते हैं. आप छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं साथ ही किसी मांगलिक आयोजन में भी शामिल होंगे.

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज का दिन आपके लिए आप आज अपने लक्ष्यों को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही ना करें. नौकरी के अलावा अन्य स्त्रोत पर निर्भर लोगों को पैसे बनाने के नए अवसर मिल सकते हैं. आपकी कार्यशैली थोड़ी परिवर्तित रहेगी साथ ही अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है.

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज का दिन आपके लिए आज आप अपने कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे साथ ही आपका दिन भी आपकी इच्छा के अनुसार नहीं होगा. मौसम के कारण आपका स्वास्थ्य हल्का प्रभावित हो सकता है साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य की वजह से आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा साथ ही आपकी दिनचर्या भी काफी व्यवस्थित रहेगी. मनोरंजन और खुशमिजाजी में आप काफी रुचि लेंगे. जिन व्यक्तियों को किसी प्रकार की बीमारी है उन्हें स्वास्थ्य लाभ हो सकता है. साथ ही जिन्हें किसी प्रकार की यात्रा में दुविधा है वह भी दूर होगी. नौकरी में भी आपको वांछित पद मिलने की संभावना है.

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. मित्र से चल रहा मनमुटाव अब समाप्त होगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है.

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यों में विशेष रूप से आपकी सहभागिता बढ़ेगी. आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त हो सकती है इसीलिए आपको शरीर दर्द की शिकायत हो सकती है. दूसरों के कारण आपके काम प्रभावित होंगे साथ ही आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता भी रहेगी.

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज का दिन आपके लिए आपके कार्यक्षेत्र में शायद माहौल आपके अनुकूल ना हो लेकिन आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी. आपको अपमानित भी महसूस हो सकता है. कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगीयों से आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे लेकिन आप अपने बड़े अधिकारियों के समक्ष शांत रहने का प्रयास करें.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next