एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 16 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Tue, 16 Aug 2022 12:47 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन अपनों से दूर करेगा, स्वभाव में नियंत्रण करें और मृदुलता रखें. चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकालत का काम करने वालों को अच्छे क्लाइंट मिलेंगे. काम में मन भी लगेगा. दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहने की जरूरत है. बाहर का भोजन करने से परहेज करना चाहिए. इस, राशि के जो लोग लीवर के मरीज को अलर्ट रहने की जरूरत है. दवा लेने के साथ आवश्यक परहेज भी करें. युवा वर्ग के लोगों को वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन मिलेगा. 

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे. यह आपके लिए जरूरी भी है. कार्य की रणनीति बदल कर अच्छी योजना बना सकेंगे. इंजीनियर्स को विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है. कारोबारियों को समय का पर्याप्त सदुपयोग करते हुए पिछले अधूरे कामों को पूरा करना चाहिए. यदि आप बीमार हैं और लंबे समय से इलाज करा रहे हैं तो आयुर्वेद का सहारा भी ले सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं. 

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के व्यक्तियों को आलस्य रूपी नकारात्मकता को पीछे धकेलना होगा. नए संपर्कों से उन्हें लाभ मिलने वाला है. आपको अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए. मन का भटकाव आपको परेशान कर सकता है किंतु परेशान होने की जरूरत नहीं है. बर्तन कारोबारियों के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है किंतु वे निराश न हों क्योंकि आने वाले दिनों में स्थितियां आपके लिए सामान्य हो जाएंगी.

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का समय आ गया है. आपको बहिर्मुखी होना चाहिए. इससे आपको लाभ मिलेगा. मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को टारगेट दिया जाएगा. दवा का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छा लाभ कमाने का योग बन रहा है. अवसर को हाथ से न जाने दें. आज आप दिन भर थकान और कमजोरी महसूस करेंगे. 

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए विवादित मामलों में सजग रहने की जरूरत है. गृह स्थितियां तो कोर्ट कचहरी तक करा सकती हैं. ऑफिशियल कार्य करने वालों के लिए आज कोई बड़ी बात नहीं होनेे वाली है, पूरे दिन का कामकाज सामान्य तरीके से पूरा होगा. बिजनेस करने वालों को चाहिए कि वे अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई और लुभाने वाली योजना लाएं. जो लोग साइटिका के मरीज हैं उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है. परिवार में यदि किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको उनकी देख-रेख करें.

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल में काम अधिक है तो अपने ऑफिस में टारगेट को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करें. तभी सफलता मिलेगी. जो काम कर रहे हैं उसमे मन न लगे तो परेशान न हों. मनोरंजन का सहारा लें और कोई कॉमेडी मूवी देख कर मूड फ्रेश करें. स्वस्थ रहें और खानपान दुरुस्त रखें.पारिवारिक रिश्तों में सेल्फिश रवैया अपनाना कतई ठीक नहीं है. यदि कोई सरकारी काम पेंडिंग है तो उसे आज ही पूरा कर लें. अब विलंब की जरूरत नहीं है. 

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वयं में अच्छा महसूस करेंगे. उन्हें दिन भर भक्तिमय वातावरण रखना चाहिए. ओवर कॉन्फिडेंस में आकर किसी अन्य को अपने से छोटा आंकना बिल्कुल ठीक नहीं है. कारोबार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है. थायराइड के मरीजों को सजग रहने की आवश्यकता है. दवाओं का नियमित सेवन करें और यदि जांच नहीं कराई है तो करा लें. 

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस राशि वाले आज मित्रों और परिजनों के साथ रहें. यदि आप नई नौकरी की तलाश रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है. प्रयास तेज करें. आज वे सभी काम बनते हुए नजर आएंगे. घर अथवा कार्यस्थल पर ऊंचाई पर खड़े हो कर काम करते समय अलर्ट रहे ताकि कोई दुर्घटना न हो. आपके द्वारा दिए गए सुझाव को महत्व दिया जाएगा. परिवार में भी आपका सम्मान बढ़ेगा जो प्रसन्नता देगा.

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए अपने मित्रों से दिल की बात साझा करना चाहिए. उनसे मिलने की योजनाएं भी बना सकते हैं. पुराना निवेश कर रखा है, उस पर मिलने वाला ब्याज अच्छा धन लाभ कराएगा. व्यापारी समाज को सरकारी काम करते समय कागजी कार्यवाही ठीक से करना चाहिए ताकि आगे कोई परेशानी न हो. पीठ में दर्द रह सकता है.  खानपान सुधारने के साथ ही व्यायाम भी करें किंतु उतना ही करें जो जरूरी है. पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात का योग बन रहा है. 

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए सहकर्मियों के साथ मेलजोल का व्यवहार ही ठीक रहता है. व्यर्थ की नोक-झोंक नहीं करना चाहिए. इससे परेशानी ही बढ़ेगी. सर्वाइकल के मरीज हैं तो इंतजार किस बात का कर रहे हैं. योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. आर्थिक मामलों को लेकर परेशान हैं तो आपके दोस्त और परिजन इस मामले में आपके सहायक बनेंगे. विद्यार्थियों को कुछ विषय बहुत ही कठिन लगते हैं. उन कठिन विषयों को सुलझाने में अब सफलता प्राप्त होगी. 

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए मन की चिंता खामखा की उलझनों में फंसकर आपके बनते कामों को भी बिगाड़ सकती है. ऑफिस में अपना काम पूरी समझदारी से करें, बॉस गलती पर क्लास भी ले सकते हैं. यदि आप कोई नया व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं तो दिन उपयुक्त है, प्लानिंग कर लीजिए. हाइपर एसिडिटी की संभावना है, इससे बचकर रहना चाहिए. तला भुना और मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज करना चाहिए. परिवार में आपसे छोटे लोग अपने क्षेत्र में अच्छा नाम कमाएंगे जिससे आपको भी प्रसन्नता होगी.

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, उन्हें व्यर्थ की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. लोहे का कारोबार करने वाले व्यापारियों की नई डील करने में सजगता का ध्यान रखना चाहिए. कपड़ों का कारोबार करते हैं तो जो सामान दुकान पर नया लाए हैं उसका डिस्प्ले भी करें. यदि आप किन्हीं जटिल रोगों से पीड़ित हैं तो अभी तक आराम नहीं मिला है तो अब आपको उसमें आराम मिलेगा.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next