एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 10 जून 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Sat, 10 Jun 2023 12:49 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे.
  • गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा.
  • काम के सिलसिले में दिन बहुत अच्छा रहेगा.

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं शॉपिंग करने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के प्रति सारी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। किसी बुजुर्ग की बिगड़ती सेहत चिंता का कारण बन सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप पूरा फोकस रखेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन की आवक होगी। इनकम बढ़ेगी। खुशियां आएंगी। परिवार के लोग खुशनुमा माहौल में एक दूसरे के साथ रहेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करने से आपको थोड़ी थकान होगी, कमजोरी महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा और प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको और कुछ नए दोस्तों से भी मिलने का अवसर मिलेगा।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन को लेकर काफी विचार-विमर्श करेंगे और जीवन साथी के सहयोग से कुछ नए काम पूरे करेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन वाले लोगों को भी आज रोमांस के भरपूर अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान से काम करना होगा। कुछ लोग आपकी कमियां ढूंढ रहे हैं।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको मानसिक चिंताओं से बाहर आने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन इनकम ठीक होने से स्थिति अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। धन की आवक होगी। प्रेम जीवन में भी आज खुशनुमा समय रहेगा। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। भाग्य मजबूत होगा और काम बनेंगे।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप पूरी एनर्जी में रहेंगे और हर काम को बहुत अच्छे से करेंगे जिससे अच्छे नतीजे भी मिलेंगे और आप की वाहवाही भी होगी। गृहस्थ जीवन समझदारी और प्रेम से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। नए अवसर आएंगे जिनमें आप अपने प्रिय को भविष्य में जीवनसाथी के रूप में देखेंगे। काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में थोड़ी कमी आएगी। चोट लग सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी और धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है। गृहस्थ जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप को नई ऊर्जा से भर देगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सिर चढ़कर बोलेगी। आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपको अपनी ईगो को छोड़ना होगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खूबसूरत रहने वाला है। अपने प्यार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम में ज्यादा मसरूफ रहेंगे जिससे पारिवारिक जीवन पर कम ध्यान देंगे लेकिन कामों में सफलता मिलेगी। आपकी पदोन्नति के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। आप बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिन बहुत अच्छा रहेगा।

ये खबर भी पढ़े :

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next