एप डाउनलोड करें

आज का दैनिक राशिफल 7 जुलाई 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Mon, 06 Jul 2026 09:53 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन सावधानी पूर्वक किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा। संतान से जुड़ी समस्या का आपको समाधान मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग उसमें कुछ और नए लोगों को शामिल कर सकते हैं,जिससे आपकी इनकम और बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में तनाव होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको वरिष्ठ सदस्यों से पहले सलाह मशवरा करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपको किसी सामाजिक सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक काम मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी से कुछ बहस हो सकती है,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी। विद्यार्थी किसी शिक्षा की तैयारी के लिए जमकर मेहनत करेंगे,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने किसी जूनियर की गलती के कारण अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आप अपनी किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र यदि किसी से करेंगे,तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपका अपना कोई समय पर मदद ना करने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। व्यापार में आपको अपनी रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करना होगा,जिसे बाद आपको उनका लाभ अवश्य मिलेगा। आपको अत्याधिक परिश्रम के बाद ही कुछ कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है।

बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा,इसलिए आपको उन मौकों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के कारण किसी समस्या में फंस सकते हैं,जिसके कारण उनका अपने साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको किसी भी व्यवसाय को करते समय अपने मन में यह छोटे व बड़े की धारणा नहीं रखनी है। राजनीति की दिशा में हाथ आजमा रहे लोग आज मुकाम तक पहुंचेंगे।

5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। नौकरी में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आप समय रहते पूरा करके देंगे। आज दूर की यात्रा पर जाने के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करें तो उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। आपका किसी मित्र से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आप अपनी मेहनत से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी।

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे,जिसके कारण आपके सब काम आसानी से बनते चले जाएंगे और आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। माता-पिता के सहयोग से आप अपने व्यापार की कुछ समस्याओं का भी समाधान खोजने में सफल रहेंगे,लेकिन परिवार में किसी भी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।

 पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे और जिसके कारण आप अपने और कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। अधिकारी वर्ग से आपकी अच्छी सांठगांठ रहेगी और नौकरी में कार्यरत लोग प्रमोशन भी पा सकते हैं,लेकिन आपको किसी की कही सुनी बातों में फंसने से बचना होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा।

बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपकी किसी भूमि, वाहन, मकान और दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन उसमें आपको जरूरी कागजातों को ध्यान से रखना होगा। आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे और आपके कुछ और रुके हुए कार्य आपका सिर दर्द बनेंगे, जिनको पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। यदि जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है, जिसके कारण वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति से अपने मन में चल रही समस्याओं को साझा करने से बचना होगा।

धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपकी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात पर अनबन होगी, लेकिन उसमें आपको कुछ भी बोलने से बचना होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा,जिसके कारण आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे। आपके घर कोई अतिथि आगमन कर सकता है, जिससे आपके व्यय का भार बढ़ सकता है। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी,तो आपको उसे और बढ़ाने से बचना होगा।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान दिलवाने वाला रहेगा। उनके ऊपर सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोझ बढे़गा,लेकिन आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपके कुछ व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम अवश्य लगानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की देखकर आपके कुछ नये शत्रु भी उत्पन्न होंगे,जिनसे आपको बचना होगा। आपको नई उपलब्धियों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी,तभी आप उन्हें पा सकेंगे।

 प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन  सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य में आपका खूब मन लगेगा। घर परिवार में यदि लोगों के बीच अनबन चल रही थी,तो वह भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है,लेकिन आपको किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में उच्च सम्मान प्राप्त होने से आपका मनोबल ऊंचा होगा।

गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी व किसी नए कार्य को करने में भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा,लेकिन जीवनसाथी से आपको संतान के करियर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत करनी होगी। आपको यदि अपने धन को निवेश करने का मौका मिले,तो दिल खोलकर करें क्योंकि वह बाद में आपको भरपूर लाभ देगा। आपको किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

 सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

  1. सच एक ऐसा दीया है, जो पहाड़ की चोटी पर भी रख दोगे तो भी...उसकी चमक दूर तक दिखाई देती है...!!!
  2. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
  3. सपने वो नहीं होते जो सोते समय दिखाई देते हैं; सपने वो होते हैं जो आपको जगाए रखते हैं...!!
  4. जो व्यक्ति हर दिन आने वाली किसी भी चुनौती का साहसपूर्वक सामना करने की मानसिक क्षमता के साथ जागता है, वही व्यक्ति विजयी होता है...!!!

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next