मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवसाय मे किसी को भी पार्टनर बनाने से पहले उसके बारे में भली-भांति जानना होगा। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के लिए समय निकाल सकते हैं। कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकग्रता बढ सकती है, लेकिन उसमें आपको किसी भी गलत निर्णय पर नहीं पहुंचना है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज सावधानी और सतर्कता से चलने के लिए होगा कि आज आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग उसे आपका स्वार्थ ना समझे। बिजनेस कर रहे लोग यदि थोड़ा बहुत जोखिम उठाएंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सोच विचार करना होगा। आप अपने पिताजी से सलाह लेकर कार्य करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें उलझने से बचना होगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसे पूरे उत्साह व लगन के साथ करेंगे।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज लाभदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी व उनको पदोन्नति या वेतन वृद्धि दोनों में से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज छोटे व्यापारियों को लाभ कम होगा, लेकिन वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा।आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी विशेष सम्मान प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो उठेंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी शत्रु के कारण थोड़ा परेशान नजर आएंगे, लेकिन वह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज सोच विचार कर चलने का होगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है। आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात्रि का समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने घर परिवार के यदि किसी भी सदस्य के लिए किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज एनर्जी भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को मनोरंजन के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी वह किसी कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। कार्य क्षेत्र में आज आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए यदि आज कोई दिक्कत परेशानी हो, तो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और आपको मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें और खानपान मे लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। वह किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि उन्हें आप अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो अगर आपने अपने मन की बात किसी को बताई, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। जो लोग आपको अत्यधिक प्रिय हैं, वह आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालेंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुभ रहने वाला है। आप यदि संतान को विदेश में शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो उसमें आज आप दाखिला दिला सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को देव दर्शन आदि की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आप अपने व्यवसाय की नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे। जिसमे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हे आप पूरी करते नजर आएंगे।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो वह आपके लिए हितकर रहेगा, इसलिए आप दिल खोलकर जोखिम उठा सकते हैं। आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सके, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से ही सब कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है। किसी से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप तनाव को कम कर सकते हो।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•
मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा
-
" कल की चिंता नहीं बल्कि कल की उत्सुकता होनी चाहिए...''!
-
"कामयाब व्यक्ति मौके की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता ...!! -
"लोग आपके खिलाफ तब हो जाते हैं जब आप उनके काबू में रहने से इनकार कर देते हैं..."..! -
"चक्रव्यूह गवाह है, चक्रव्यूह हमेशा उसी के लिए रचा जाता है, जो अकेला होकर भी सबसे भारी पड़ता है...! -
" जीवन में कठिनाइयाँ वहीँ आती हैं, जहाँ कुछ बड़ा हासिल करना होता है..!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!