इंदौर नगर निगम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को घेरा : बीजेपी नेता और विधायक अहंकार में आ गए : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

विज्ञापन

 इंदौर. INDORE.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को इंदौर के गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई बीजेपी नेताओं पर विवादित टिप्पणियां कीं।

बीजेपी नेता और विधायक अहंकार में आ गए

  • पटवारी ने बोला तीखा हमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को गांधी भवन में तीखे अंदाज में भाषण दिया। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। जीतू पटवारी के निशाने पर सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य बीजेपी नेता रहे।

सीएम और मंत्री के लिए यह बोले : पटवारी ने कहा कि इंदौर के प्रभारी मंत्री खुद सीएम हैं, लेकिन उनके और नगरीय प्रशासन मंत्री के बीच उठापटक चल रही है। दोनों एक-दूसरे को पद से हटाने की कोशिश में लगे हैं। रोज इसकी तैयारी होती है। मंत्री ने जलसंकट को लेकर बैठक बुलाई तो उनकी ही पार्टी का कोई विधायक नहीं पहुंचा।

पटवारी ने कहा कि बीजेपी नेता और विधायक अहंकार में आ गए हैं। उन्हें लगता है कि अब कोई उन्हें हरा ही नहीं सकता। वहीं, उन्होंने सीएम के लगातार इंदौर दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि सीएम बार-बार इंदौर क्यों आते हैं?

  • पटवारी बोले- चोरी कर रहे हैं सब : पटवारी ने कहा कि बीजेपी पार्षद रोज चोरी करते हैं। यहां अधिकारी चोरी करने के लिए इंदौर आते हैं। सभी को भ्रष्टाचार का खून लग गया है। सब चोरों की मंडली है। पटवारी ने इंदौर के प्रभारी मंत्री को इस कथित चोरों की मंडली का मुखिया बताया। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी इसमें शामिल बताते हुए विवादित टिप्पणी की।

महापौर को लेकर भी टिप्पणी

पटवारी ने इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी घेरा। उन्होंने कहा कि इतना निकृष्ट महापौर कभी नहीं देखा। दुनिया में भी ऐसा महापौर नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में नगर निगम में जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ।

सोशल मिडिया फाईल फोटो

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook