इंदौर. महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग के द्वारा ट्रैप कार्यवाही.
नाम आवेदक- श्री सोहेल पटेल निवासी नायता मुंडला इंदौर
नाम आरोपी- हर्ष गहलोत उपयंत्री नगर निगम इंदौर ज़ोन क्रमांक 13
रिश्वत राशि- 5000/- ₹
घटनास्थल- हनुमान मंदिर के सामने चाणक्यपुरी चौराहा इंदौर।
- विवरण- शिकायतकर्ता द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी, कि आवेदक द्वारा नगर निगम में अपना पानी का टैंकर अटैच कराया था, जिसका तीन माह का बिल 1,12,500/- रुपए भुगतान होना शेष है, बिल राशि पास करने हेतु लॉग बुक का सत्यापन होना है, जिसके लिए अनावेदक द्वारा 6000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
आवेदक द्वारा उक्त संबंध में शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28/10/2026 को आरोपी हर्ष गहलोत के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर, आवेदक सोहेल पटेल से रिश्वत राशि ₹5000 प्राप्त करते ट्रैप किया गया है, कार्रवाई अभी जारी है।
- ट्रैप दल सदस्य- निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी, विजय सैलार, विवेक मिश्रा, आरक्षक मनीष माथुर, पवन पटोरिया। विशेष नोट लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर रांगाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय - पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर -452007
दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100