मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। कार्य व्यवहार से संबंधित कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वे आज सुलझ सकते हैं। व्यवसाय में कुछ नए प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे, इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो यह आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है। भाईयों व दोस्तों की मदद से आज आपको कई कार्यों में राहत मिलेगी और मन भी शांत रहेगा। शाम का समय किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन अपने कार्यों को पूरा करने के लिए किसी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा, लेकिन आपको अपने धन लाभ से संतोष की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले आज सहकर्मियों की मदद से समय पर कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार में अगर किसी सदस्य की शादी में कोई बाधा आ रही है तो आज बड़े बुजुर्गों के सहयोग से समाप्त होगी। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं से अच्छा लाभ होगा। शाम माता-पिता को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन चानक धन प्राप्ति होने से प्रसन्न रहेंगे और कहीं अच्छा निवेश करने का भी मन बनाएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छा ऑफर मिलने के चांसेस भी बन रहे हैं। अगर विद्यार्थियों ने इस समय कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आज उन्हें मिल सकता है। परिवार में नवरात्र की वजह से कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत ही सोच समझ कर यात्रा करें। शाम का समय जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। आज की गई मेहनत आपको कुछ समय के बाद ही फल देगी इसलिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार में चल रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यापारी आज बिजनस का विस्तार कर सकते हैं और व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार की दिशा में काम करने वाले लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। शाम को घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन घर का कोई सदस्य जिद्द पर अड़ा हो सकता है और अपनी बात मनवा सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। नौकरी करने वाले आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में अगर आपने कोई वादा किया है तो आज उसे पूरा करना पड़ सकता है। दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। बाहर के खान पान से बचें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। शाम का समय माता पिता के साथ व्यतीत करेंगे।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी की मदद के लिए आगे आएं तो वह इसे आपका स्वार्थ समझ सकता है। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मन को शांति मिलेगी।
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में चल रही बाधाएं आपके मन को अशांत कर सकती हैं। आज आपको सेहत के प्रति भी सावधान भी रहना होगा और बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। शाम को किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई खास जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको लगेगा कि आपको बिजनस में लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ ही पलों के बाद आप उससे निराश हो सकते हैं। नौकरी में भी आपको काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा करना होगा अन्यथा अधिकारियों से आपकी कहा-सुनी हो सकती है। भाइयों व प्रियजनों के साथ मिलकर घर के महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चा भी करेंगे। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको निवेश करने का मौका मिलेगा, तो इस अवसर का खुलकर लाभ उठाएं क्योंकि भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा और नए नए प्रोडक्ट भी शामिल करेंगे। परिवार के लोग अपने काम में तल्लीन रहेंगे और एक दूसरे की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। अगर आज आप कोई नई वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन बहुत जरूरी कार्य पूरा हो जाएगा और सुबह सुबह आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन खर्च भी करेंगे। आज आपको किसी सरकारी विवाद को निपटाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। शाम को माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन लाभदायक रहने वाला है। पूरे परिवार के साथ नवरात्रि की पूजा में शामिल होंगे और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना भी बनाएंगे। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन कमा पाएंगे, जिससे आपकी और आपके परिवार वालों की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाएंगी। छात्र अगर किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। शाम के समय घरवालों के साथ जरूरी चर्चा भी करेंगे।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके पुराने कामों में देरी होगी लेकिन पैसों की आवक के कारण आप इसे सुलझा पाएंगे। आज आप जिस भी व्यापार में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जल्द ही सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी करने वालों को आज कामकाज के समय अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ किसी बात पर कहासुनी होने की आशंका बन रही है, इसलिए आपको वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। शाम के समय अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
-
"नफरत करके क्यों बढ़ाते हो...अहमियत किसी की ....माफ करके शर्मिंदा करने का तरीका भी तो कुछ बुरा नहीं..."..!
-
"भीड़ से हटकर, अपने लिए नया जहान ढूंढो....! गलतियां सब निकालते हैं, आप समाधान ढूंढो....!"..! -
"परवाह मत करो कि कोई क्या कहता है,...तुम्हारे घर के खर्चे तुम्हें उठाने हैं लोगों को नहीं"...!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•