22 नगर पालिकाओं और 39 नगर परिषदों के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई : कई अफसर सस्पेंड : श्री संजय दुबे जी की सराहनीय

विज्ञापन

खरीदी और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर, कई अफसर सस्पेंड

भोपाल. मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में खरीदी और निर्माण कार्यों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामलों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की 22 नगर पालिकाओं और 39 नगर परिषदों के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। कहीं अधिकारियों को निलंबित किया गया है, तो कहीं वेतन वृद्धि रोकी गई है और वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई है। छह मामलों की जांच लोकायुक्त कर रहा है।

नगरीय निकायों की खरीदी और अन्य कार्यों से जुड़े 62 प्रकरणों में 146 अधिकारी-कर्मचारियों का ब्योरा सामने आया है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, 7 कर्मचारियों को सेवा से हटाने, 76 की वेतनवृद्धि रोकने, 17 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन या महंगाई राहत में कटौती और 38 से आर्थिक नुकसान की वसूली के आदेश दर्ज हैं. जांच में जेम पोर्टल से खरीदी, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों में अनियमितताएं सामने आईं.  

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास विभाग के मुताबिक, खरीदी और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर 22 नगर पालिकाओं और 39 नगर परिषदों के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सिवनी और गुना में अधिकारियों पर निलंबन सहित कार्रवाई हुई है। छह मामलों की लोकायुक्त जांच जारी है, जबकि सीहोर, बुरहानपुर, जुन्नारदेव, चंदेरी, भिंड, राघौगढ़ और डबरा के मामले भी विभागीय कार्रवाई के दायरे में हैं।

यह कार्रवाई नगरीय निकायों में खरीदी से जुड़ी कथित गड़बड़ियों का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में आई है। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के नेतृत्व वाले नगरीय विकास विभाग ने खरीदी और निर्माण कार्यों में सामने आई अनियमितताओं पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी है। जिन मामलों में गड़बड़ी सामने आई है, उनमें विभागीय जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सिवनी और गुना में अधिकारियों पर कार्रवाई

सिवनी नगर पालिका में GeM पोर्टल के माध्यम से हाईमास्ट पोल और LED लाइट की खरीदी में कथित अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और सब इंजीनियरों को निलंबित किया गया। साथ ही संबंधित मामले में वसूली की कार्रवाई भी शुरू की गई है।

गुना नगर पालिका में भी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने के साथ उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है।

छह मामलों की लोकायुक्त जांच

स्थानीय टेंडर और कोटेशन के माध्यम से की गई खरीदी में कथित अनियमितताओं के छह मामले लोकायुक्त की जांच के दायरे में हैं। ये मामले धार और गुना नगर पालिकाओं, निवाड़ी जिले की एक नगर परिषद, ब्यौहारी नगर परिषद, गोहद नगर पालिका और नीमच नगर पालिका से जुड़े हैं। इन मामलों में तत्कालीन प्रभारी CMO और इंजीनियर जांच के दायरे में हैं।

सड़क निर्माण से लेकर सामग्री खरीदी तक जांच

निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों को लेकर भी कार्रवाई की गई है। सीहोर नगर पालिका में निजी जमीन पर सड़क निर्माण के मामले में तत्कालीन CMO की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गईं। बुरहानपुर नगर निगम के तत्कालीन नगर आयुक्त के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा जुन्नारदेव, चंदेरी, भिंड, राघौगढ़ और डबरा नगर पालिकाओं में सामग्री की खरीदी और निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर विभागीय कार्रवाई की गई है।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, खरीदी से लेकर निर्माण कार्यों तक में सामने आई गड़बड़ियों के मामलों में कार्रवाई की गई है। जिन मामलों में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, उनमें जांच और विभागीय कार्यवाही जारी है।

ACS श्री संजय दुबे जी को नगरीय प्रशासन विभाग में अगले 5 वर्षों तक बनाए रखना चाहिए

ACS श्री संजय दुबे जी को नगरीय प्रशासन विभाग में अगले 5 वर्षों तक बनाए रखना चाहिए, तभी मध्यप्रदेश की नगरपालिकाओं में फैले भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुँचना संभव होगा.

आज यदि नगरपालिकाओं में हुए बड़े भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शुरू हुई है, तो इसे रुकना नहीं चाहिए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से अपेक्षा है कि श्री संजय दुबे जी को किसी अन्य विभाग में स्थानांतरित करने के बजाय उन्हें, इसी विभाग में काम करने का अवसर दिया जाए, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू हुई कार्रवाई अपने अंजाम तक पहुँच सके.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि भ्रष्टाचार से संबंधित डेटा और जानकारी पहले से उपलब्ध थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि अब कार्रवाई हो रही है, तो उसका विरोध करने के बजाय स्वागत किया जाना चाहिए. आखिरकार, देर आए, दुरुस्त आए...!

नगरपालिकाओं में हुए भ्रष्टाचार की जाँच केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. यदि जाँच में नगरपालिका अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, पार्षदों या अन्य जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी बिना किसी राजनीतिक दबाव के नियमानुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

श्री संजय दुबे जी की कार्यकुशलता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई की पहल सराहनीय है. ईमानदार अधिकारियों को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखकर काम करने देना ही सुशासन की असली पहचान है.

मुख्यमंत्री जी, जनता को केवल जाँच और कार्रवाई की खबरें नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों को उनके किए की सजा मिलते हुए देखना है. अधिकारी बदले जा सकते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू हुई मुहिम नहीं रुकनी चाहिए.

  • याद रखिए—भ्रष्टाचार पर कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सरकारी धन की रक्षा की लड़ाई है. दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाना ही होगा.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook