एप डाउनलोड करें

आज का दैनिक राशिफल 2 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Wed, 01 Apr 2026 10:55 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन  उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको जीवन साथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिसे पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपको संतान की संगति पर नजर रखें अन्यथा किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। व्यवसाय में आपको छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है, जिसका आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको आपके परिवार का कोई सदस्य समय पर मदद ना करने के लिए मना कर सकता है। व्यवसाय में आपको निवेश करने से पहले बहुत सोच विचार करना होगा, अन्यथा आपको हानी हो सकती है। यदि आप आज सट्टेबाजी में धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा। जीवन साथी से आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपकी  काफी समस्याएं हल होंगी। आज आपको विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ चुनौतियों भरा रहेगा। यदि आप अपना कोई कार्य पूरा करना चाहते हैं तो उसे पूरे लग्न के साथ करना होगा। अपने आलस्य के कारण आप अपने कामों को आगे के लिए भी टालने की कोशिश करेंगे। कुछ काम ऐसे होंगे, जो आपको पूरे अवश्य करने होंगे। आपकी किसी पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है। परिवार में आप किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। 

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में लंबे समय से सदस्यों के साथ चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके रिश्ते में आज मजबूती आएगी। आपको संतान को जीवन की वास्तविकता को समझाने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज ज्यादा लाभ न होने के बाद भी अपने खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे। आज परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन खर्चा भरा रहेगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, क्योंकि आपके कुछ नए खर्चे भी हो सकते हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। आज आप अपनी कुछ परेशानियां अपने मित्रों से साझा करेंगे। आप के कड़वे व्यवहार से परिवार के सदस्य व बाहरी लोग भी आपसे परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज आपको कमर दर्द, पैर दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको ऑफिस में कार्य करते समय अपना ध्यान काम पर लगाना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अधिकारियों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। आप कुछ दान के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन में यदि कोई कलह चल रहा थी, तो आज वह समाप्त होगी। आप जीवन साथी से किए हुए किसी वादे को पूरा करते नजर आएंगे।

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा। परिवार में सदस्यों की आपसे कोई नोकझोंक हो सकती है जो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी।  आप किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते है। आध्यात्मिक कारणों में आपका मन लगेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों को कहीं मंदिर आदि भी घुमाने लेकर जा सकते हैं। व्यापार में आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही हैं। आपको किसी से भी क्रोध में भी कठोर शब्दों को नहीं बोलना है। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाए, तो  माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे।

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको सावधानी से चलना होगा और किसी भी कार्य को सोच विचार कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकता है। यदि आपका किसी से कोई वाद-विवाद होता है तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। संतान के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। आपको माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप परिवार में किसी मांगलिक उत्सव के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और परिवार में छोटे बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपके परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को प्लान बना कर चलना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा करके करना बेहतर रहेगा। आपकी आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसके साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। 

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन उत्तम रूप से सफलता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत है वह यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो वह उसके लिए भी समय निकालना में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को लेकर आपके जीवन साथी से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। शत्रु आपको परेशान करेंगे, फिर भी आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उनसे काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय उनके समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।  आप अपने परिवार के सदस्यों के सलाह मशवरे से किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आप आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी अपने परिजनों से मुलाकात होगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस  सकता है। जो लोग रोजगार के लिए तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next