आज का दैनिक राशिफल 17 दिसंबर 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन ट्रैवलिंग का विचार बनाएंगे और कहीं घूमने जाने के लिए घरवालों से बातचीत करेंगे। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशी बनाए रखेगा, इसलिए परिवार के साथ भी कुछ समय बिताएं। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए प्रयास करने से प्रिय का दिल जीतने में सफलता मिलेगी। आज साथ में बढ़िया भोजन का लुत्फ उठाएंगे।

● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...

● भूमि आंवला पेट के रोगों के लिए चमत्कारी औषधि : फायदे और सेवन का सही तरीका

● सुबह उठते ही कर लें ये एक योगासन, कुछ ही दिनों में घटने लगेगा पेट पर जमा चर्बी!

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन आपका प्रिय किसी बात को पकड़कर खींचेगा, जिससे झगड़ालू रवैया नजर आ सकता है। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा से बचें। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी आज फायदेमंद रहेगा।

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

● Health Tips: खाली पेट इन 5 ड्राई फ्रूट्स को खाना कर दें शुरू, दिल से दिमाग तक हो जाएगा सुपरएक्टिव, जानिए फायदे

● उपनयन संस्कार और क्या है, इसका धार्मिक महत्व : क्यों किया जाता है : जानें,

● वचनामृत : गलत निर्णय के कारण प्रतिकूल परिस्थिति में सही कदम उठाएँ...!

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी नए काम को करने का विचार बनाएंगे और उसकी रूपरेखा तैयार करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। वाहन भी खरीदने की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और उनके मेहनत नजर आएगी। सेहत में सुधार होगा।

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन मध्यम फलदायक रहेगा सेहत का ध्यान रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी लेकिन अपने गले में दर्द या गला खराब होने से परेशान हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा, इसलिए अपने बढ़िया से कहा शुरू करने से बचें और उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएं।

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन घरेलू खर्चों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें निभाने का प्रयास करेंगे। परिजनों से उनके मन की बात जान कर खुद परिवार में अच्छा समय लाने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा लेकिन मानसिक रूप से आप काफी व्यस्त रहेंगे, इसलिए काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज अपने प्रिय के घर वालों से मिल सकते हैं।

● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

● Relationship Tips: यह साइलेंट साइन बताते हैं Breakup की ओर बढ़ रहा है आपका रिश्ता, नोट करें पार्टनर की ये हरकतें

● Numerology: दिल जीतने में माहिर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ऐसी होती है शादीशुदा लाइफ

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर परिवार के बारे में बहुत सोचेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम अच्छी होने से आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रमोशन के चांस बन सकते हैं लेकिन घमंड में आकर किसी को बुरा भला ना कहें। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातक जीवन साथी की सेहत बिगड़ने से परेशान महसूस करेंगे।

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपनी संतान के बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और उनके भविष्य के लिए कोई नई योजना बनाएंगे या किसी नई योजना में निवेश करेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। बैंक लोन लेने में सफलता मिल सकती है। बिज़नस के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज अपनी चतुर बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अपना दिन अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम मजबूत रहेगी जिससे आप हर्षित होंगे।

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके खर्चों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन वह जरूरत पर होंगे। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। किसी काम में मन कम लगेगा लेकिन भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे। पिता का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है। प्रिय से मिलने की कोशिश करेंगे लेकिन यह मुलाकात अभी संभव नहीं होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से चला आ रहा तनाव कम होगा।

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान दें और जरा भी लापरवाही ना करें। सुखों के प्रति भागना आपको आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण कुछ नया कार्य करना आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी और तारीफ भी।

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वयं के व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को मजबूती देगा।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। आज अपने ऊपर अजीब सा अभिमान हो सकता है, इससे बचना ही अच्छा होगा। दूसरों को भी महत्व दें। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। अच्छा भोजन करेंगे। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है क्योंकि जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पुरानी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी और उनसे अच्छा लाभ होगा। आज आपके पास कई जगह से पैसा वापस लौट कर आ सकता है। आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो आज वापस आ सकता है। परिवार को सम्मान मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से बातचीत करके मन हल्का होगा। नौकरी में समय सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें। दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा।

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook