एप डाउनलोड करें

Sun Transit In Pisces: 14 मार्च से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Tue, 05 Mar 2024 11:09 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sun Transit In Pisces: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव 14 मार्च से मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिएके राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि 

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से अष्टम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको प्रशासनिक कार्य में उन्नति मिलेगी। वहीं कारोबारियों को  व्यापार में खास लाभ होगा। नई बिजनेस डील मिल सकती हैं। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। 

मीन राशि 

सूर्य देव आपकी राशि में ही भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं सके अलावा घर-परिवार के लोगों के साथ आपसी तालमेल रहेगा और वातावरण खुशहाल रहेगा। साथ ही इस समय आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। लेकिन आप लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस समय आपको थोड़ा सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। 

कर्क राशि 

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही  माता-पिता के साथ अच्छे सम्बध रहेंगे और जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। वहीं आप काम- कारोबार से संबंधित यात्राएं कर सकते हैं जो शुभ रहेंगी। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही छात्रों के लिए यह अवधि शानदार साबित होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next