एप डाउनलोड करें

इन राशि वालों की नाक पर रहता है गुस्सा : इन 5 उपायों से बदलेगी जिंदगी

ज्योतिषी Published by: indoremeripehchan.in Updated Fri, 10 Apr 2026 01:57 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Astrology, Zodiac Sign : गीता में क्रोध को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना गया है. क्रोध एक ऐसा अवगुण है जो स्वयं को तो हानि पहुंचाता ही है, साथ ही साथ दूसरों के जीवन को भी कष्ट में डाल देता है. क्रोध से बचने का प्रयास करना चाहिए. इन राशि वालों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें क्रोध अधिक आता है.

पाप और उग्र दिलाते हैं 'गुस्सा'

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी राशि पर पाप और उग्र ग्रह की दृष्टि पड़ती है तो व्यक्ति को बात-बात पर गुस्सा आता है. गुस्सा दिलाने में मंगल, राहु और केतु की अहम भूमिका होती है. इन सब के साथ यदि शनि भी अशुभ हो जाएं तो व्यक्ति की भाषा-बोली में भी कड़वाहट आ जाती है.

वृषभ राशि : इस राशि के लोग काफी साहसी और ऊर्जावान होते हैं. इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है. इन्हें छोटी सी बात भी बुरी लग जाती है. गुस्से में इन्हें अपने बोलने पर नियंत्रण नहीं रहता और ये सामने वाले को काफी कुछ भला-बुरा कह जाती हैं. इन्हें शांत करना काफी मुश्किल हो जाता है. इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. अधिक गुस्सा आने के कारण कभी-कभी इन्हें दांपत्य जीवन में भी परेशानी उठानी पड़ती हैं. जिन लोगों का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से आरंभ होता है, उनकी राशि वृषभ कहलाती है. इस राशि का प्रतीक एक बैल है. 

सिंह राशि : इस राशि के लोगों को काफी जल्दी गुस्सा हो जाती हैं. ये काफी इमोशनल भी होते हैं. इन्हें जरा सी भी बात बुरी लग जाती है. गुस्से में ये अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और सामने वाले से अपना रिश्ता तक तोड़ लेते हैं. लव रिलेशन में इन्हें मुश्किल आती है. जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरु होता है, उनकी राशि सिंह होती है. इस राशि का स्वामी सूर्य है.

इन 5 उपायों से बदलेगी जिंदगी

1. मंगलवार का व्रत रखें और लाल वस्त्र धारण करें.

2. प्रतिदिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें.

3. रक्तदान करना आप लोगों के लिए विशेष शुभ रहता है.

4. गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए नियमित प्राणायाम और ध्यान करें.

5. खेल, योग या जिम जैसे शारीरिक मेहनत वाले कामों में जुड़ें।

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next