एप डाउनलोड करें

अंक शास्त्र : लव मैरिज में विश्वास रखते हैं इन जन्मतिथि वाले लोग, होते हैं मस्तमौला और मजाकिया

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Sun, 17 Jul 2022 05:07 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकों का मावन जीवन पर विशेष प्रभाव होता है। व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह से संंबध होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 4 के बारे में। अंक शास्त्र अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। अंक 4 पर राहु देव का आधिपत्य होता है। इस मूलांक से जुड़े लोग मस्तमौला और मजाकिया स्वभाव के होते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी और खास बातें…

होते हैं मस्तमौला और मजाकिया:

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है, वे बिल्कुल मस्तमौला टाइप के होते हैं यानी इन्हें किसी भी बात की चिंता नहीं होता, ये बिल्कुल बिंदास होते हैं और बेहद ही मजेदार और हंसी-मजाक वाले होते हैं। साथ ही येलोग वर्तमान में जीते हैं। ये थोड़े शक्की स्वभाव के भी हो सकते हैं। ये लोग समय के पाबंद होते हैं। ये लोग जीवन में कुछ ऐसा बड़ा काम कर देते हैं, जिससे सभी लोग चकित हो जाते हैं। इन्हें लोगों के बीच में खुशियां बांटना पसंद होता है। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं।

ऐसी होती है लव लाइफ:

ये लोग दिखने में ये आकर्षक होते हैं, जिससे इनके कई अफेयर भी होते हैं। ये प्रेम विवाह पर यकीन रखते हैं। ये लव लाइफ के लिए बहुत ही चूजी होती हैं। इनके अंदर सामने वाले को प्रभावित करने के गुण होते हैं। साथ ही ये बातचीत में प्रभावशाली होते हैं। ये अपने फैसले बहुत सोच समझ कर लेते हैं। इसके लिए इन्हें काफी समय भी लगता है। कई बार इसी चक्कर में हाथ आया मौका भी इनके हाथ से निकल जाता है। ये लोग अपने परिवार से प्रेम करने वाले होते हैं। साथ ही ये लोग फ्रेंड सर्किल में एक विशेष स्थान पाते हैं।

इन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता:

अंक विज्ञान अनुसार मूलांक 4 वाले अच्छे कारोबारी, ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, नेता, डिजाइनर, डॉक्टर, वकील, शराब व्यापारी व लीडर हो सकते हैं। ये लोग अपने क्षेत्र में बड़े-बडे परिवर्तन ला सकते हैं। ये लोग गूढ़ विषयों के अच्छे जानकार होते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next