एप डाउनलोड करें

मलमास समाप्त-शुभ कार्यो का शुभारंभ 14 अप्रेल से...

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Sun, 12 Apr 2026 01:03 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक. 12 अप्रैल 2026 भगवान सूर्य देव 14 अप्रैल मंगलवार को  सुबह 09.30 बजे मेष राशि में जिसका स्वामी मंगल अश्विनी नक्षत्र जिसके स्वामी केतू है, मे उच्च के होकर प्रवेश करेंगे, इससे मलमास समाप्त होकर शुभ मांगलिक कार्यो विवाह आदि का शुभारंभ हो जाएगा। 

मगल देव, मीन  राशि में, बुध देव मीन राशि में, देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शुक्र देव मेष राशि में, शनि देव मीन राशि, में विचरण कर रहे है, गुरु ,बुध  का  राशि परिवर्तन  एवं  ग्रहों का सम्बन्ध बन रहा है,  जिनके मांगलिक कार्यो विवाह आदि में बाधा आ रही है, उनके उच्च के सूर्य  होने से रुके हुए कार्य इनके द्वारा सम्पन्न कराएं जाएंगे। 

मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि जिन कन्याओं के जन्म राशि से 1, 3, 6, 10, 4, 8, 12वें भाव में स्थित बृहस्पति भी यदि वर्गोतम,स्व-राशि, मित्र राशि, मित्र नवाशं स्वनवाश सवोच्च या सवोच्चनवा‌श मे हो तो वह विवाह में सुख सम्पदा पुत्र ओर प्रगति देने वाला होता है।

जो विवाह में सुख, सम्पदा, पुत्र एवं प्रगति देने वाला है। बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि अबुझ मुहूर्त, अक्षय तृतीया 19अप्रेल  जानकी नवमी 25 अप्रेल  पीपलू पूर्णिमा 01 मई, गंगादशमी 25 मई निर्जला एकादशी 26 जून, भड़ल्या नवमी 22 जुलाई, देवशयनी 25 जुलाई को विवाह आदि मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त के सम्पन्न करने पर दोष नही होगा।

बाबूलाल शास्त्री टोक, राजस्थान

मो.9413129502

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next