एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल : 30 जनवरी 2022 - अच्छी खबर मिल सकती है, सेहत का ख्याल रखे

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Sun, 30 Jan 2022 02:14 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि : दैनिक राशिफल

सितारे अनुकूल रहेंगे,अच्छी खबर मिल सकती है। ज्यादा खर्च से बचने के लिए बजट बनाकर चलें। घर के बड़ों से बहस होने के संकेत हैं,ध्यान रखें। कंधे पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आने वाली है। मेडिटेशन से सेहत और फिटनेस में लाभ होगा।

वृषभ राशि : दैनिक राशिफल

पहले के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। करीबी लोगों के साथ अच्छा वक्त बिता सकेंगे। बिजनेस के काम से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाए गए बदलाव की सराहना होगी। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रहने वाली है।

मिथुन राशि : दैनिक राशिफल

उच्च शिक्षा के लिए किया जा रहा प्रयत्न सफल होगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। सट्टेबाजी में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है। पुराने दोस्तों के साथ गेट टुगेदर प्लान करने वाले हैं। रिश्तेदार परिवारिक एकता तोड़ने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि : दैनिक राशिफल

पूर्व के कर्ज और उधार से मुक्त हो सकते हैं। कलाक्षेत्र में काम करने वालों को पहचान मिलेगी। घर में शांति और प्रेम रहेगा,सुकून महसूस करेंगे। करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना उत्साहित रखेगा। मल्टीटास्किंग होने के कारण जॉब में सफल रहेंगे।

सिंह राशि : दैनिक राशिफल

पहले के निवेश से शानदार रिटर्न मिलने वाला है। करीबी लोगों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कानूनी मामला सुलझ जाएगा। मीडिया में काम करने वालों के सामने कठिनाई रहेगी। आसपास की नेगेटिविटी को खुद पर हावी नहीं होने दें।

कन्या राशि : दैनिक राशिफल

बिजनेस में पूंजी बढाना अपेक्षित रिटर्न देगा। भाई बहनों के साथ संबंध में मजबूती आएगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में बहकावे से बचें,नुकसान होगा। आप में से कुछ लोग नई भाषा सीख सकते हैं। पॉजिटिव रहने के लिए हॉबी का सहारा लेंगे।

तुला राशि : दैनिक राशिफल

बिजनेस पार्टनरशिप के लिए ऑफर मिलने वाला है। परिवार में शांति और खुशहाली बनाए रखना चाहेंगे। काम के अनुकूल माहौल और सैलरी से संतुष्ट रहेंगे। डाइट पर नियंत्रण रखने का अपेक्षित असर दिखेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहने वाला है।

वृश्चिक राशि : दैनिक राशिफल

परिवारिक व्यवसाय को कुशतलापूर्वक संभाल लेंगे। परिवार के साथ मौज मस्ती के लिए वक्त निकालेंगे। टारगेट पूरा होगा, बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो समय अनुरुप तैयारी रखना होगा। मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए व्यायाम करेंगे।

धनु राशि : दैनिक राशिफल

पहले के निवेश से शानदार रिटर्न मिलने वाला है। बच्चे की उपलब्धि को लेकर घर में उत्साह रहेगा। पढाई के क्षेत्र में की गई मेहनत सफल रहने वाली है। प्राइवेट जॉब वाले सब्र रखें,थोड़ी परेशानी रहेगी। पैतृक संपत्ति से बड़ा हिस्सा आपके नाम आने वाला है।

मकर राशि : दैनिक राशिफल

जरुरत पर वकाया पैसा मिल जाने से राहत मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण अवसर सेलिब्रेट करने का प्लान करेंगे। प्रॉपर्टी में हाथ आजमाना फायदेमंद रहेगा,आगे बढें। मार्केटिग क्षेत्र में काम करने वाले नेटवर्क बढा सकते हैं। पढाई में अभ्यास की कमी का नुकसान उठाना होगा।

कुंभ राशि : दैनिक राशिफल

एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। वेकेशन प्लान करने से पहले गंभीरता से सोच लें। बच्चे और बुजुर्ग आपके साथ समय बिताना चाहेंगे। बीमारी लोगों को राहत मिलने वाली है,पॉजिटिव रहें। करियर के क्षेत्र में नया अवसर मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि : दैनिक राशिफल

प्रॉपर्टी में किया गया निवेश अच्छा रिटर्न देने वाला है। आपसी संबंध में प्यार और भरोसा बढने की उम्मीद है। पेट संबंधी समस्या हो सकती है,खाने पीने का ध्यान दें। फालतू के बहस से बचें,नेगेटिविटी बढने का खतरा है। कलात्मक हुनर को पहचान मिलने वाली है,प्रयास करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next