एप डाउनलोड करें

August 2022 Tarot Rashifal : जानें, आपके कार्ड्स लाएं हैं क्या खास, ये महीना कैसा रहेगा आपके लिए

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Wed, 03 Aug 2022 06:10 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं की मेष राशि वाले जातकों के लिए अगस्त महीना औसत रहेगा। महीने के बीच में जातक को कुछ ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है। संयम से काम लें। टाइम मैनेजमेंट पर विशेष रूप से ध्यान दीजिए। कारोबार ठीक-ठाक चलेगा। जो  नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा।

उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और चिड़ियों को दाना दें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। जो नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन मिलेगी। जो विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उन्हें इस माह सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में कार्य करने वालों के लिए भी यह महीना उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माहअच्छा है। पारिवारिक सुख बना रहेगा।

उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा शनिवार को कुछ दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए अगस्त माह शुभ साबित होगा। 10 अगस्त तक थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है, उसके बाद कार्य संपूर्ण होते हुए टैरो कार्ड्स में दिखाई दे रहे हैं। अतीत की न सोचें, मानसिक तनाव से बचें। कारोबार अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, पारिवारिक सुख बना रहेगा।

उपाय- भगवान शिव की उपासना करें और हर शनिवार शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह उत्तम साबित होगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि आपके रुके हुए काम बनेंगे। कुछ शुभ सफल यात्राएं भी दिखाई दे रही हैं। व्यापार में नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह महीना शुभ साबित होगा। बड़े भाई से आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। महीने के अंत में कुछ नई शुरुआत के अवसर  दिखाई दे रहे हैं।

उपाय- मां पार्वती की उपासना करें। पेड़-पौधों में पानी अवश्य दें।

सिंह राशि

टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। इतने समय से जो सिंह राशि वाले जातक मेहनत कर रहे हैं ,उन्हें फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जो जातक विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह उत्तम साबित होगा। फिजूलखर्ची से बचें। टैरो कार्ड्स ये भी बता रहे हैं कि सिंह राशि वाले जातक अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद के साथ जश्न मनाएंगे और आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे।

उपाय-  प्रथम पूज्य गणपति जी की उपासना करें एवं राम नाम का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। आने वाले माह में आप अपनी जिम्मेदारीयों को बहुत अच्छे से निभाते हुए दिख रहे हैं साथ ही ज्ञान अर्जित करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। व्यापार या नौकरी दोनों में स्थिरता बनी हुई रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कन्या राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य का 15 अगस्त तक विशेष रुप से ध्यान दीजिएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। कुछ छोटी-मोटी शुभ यात्राएं भी दिखाई दे रही हैं।

उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें।

तुला राशि

टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि अगस्त महीना तुला राशि वाले जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। आपके सभी रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार भी अच्छा चलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं और प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन जातकों के लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित समस्या से बचें एवं खान-पान का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

उपाय- शनि देव की उपासना करें और सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह औसत रहेगा। टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि इस माह कुछ उतार-चढ़ाव की संभावना बन सकती है। अतीत की न सोचें और अधिक परिश्रम करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा। व्यापार व नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अगस्त के अंत तक रुके हुए काम बन जाएंगे, बस जातक थोड़ा संयम रखें और परिश्रम करें।

उपाय- अपने इष्ट देव की उपासना करें और राम नाम का जाप करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह कुशलता से भरा रहेगा। टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि कुछ भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-समझ कर ही निर्णय लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजूलखर्ची से बचें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कारोबार व नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।

उपाय- शिव परिवार की उपासना करें और पशु-पक्षियों को खाना दें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि माह उत्तम रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार एवं नौकरी में भी स्थिरता बनी रहेगी। विरोधियों से सावधानी बनाए रखें। ‌जो जातक विवाह के लिए जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए अगस्त महीना शुभ साबित होगा। जो जातक रिसर्च कर रहे हैं, उनके लिए यह माह उत्तम साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम करने की आवश्यकता है, आप को सफलता अवश्य मिलेगी।

उपाय- भगवान गणपति जी और शनि देव की उपासना करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए माह औसत साबित होगा। 12 अगस्त तक आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, उसके बाद सब शुभ रहेगा। कारोबार में आय के अच्छे स्त्रोत बनेंगे। जो जातक नौकरी करते हैं, प्रमोशन के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और राम नाम का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ साबित होगा। टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं की कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी स्थिरता बनी रहेगी। जो जातक जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। 18 अगस्त के बाद जातक विशेष रूप से टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें क्योंकि टैरो कार्ड्स में जिम्मेदारियां बढ़ते हुए दिख रही हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए पूरा महीना शुभ साबित होगा।

उपाय- भगवान शिव की उपासना करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next