एप डाउनलोड करें

अब्दुल सत्तार शाह के जिलाध्यक्ष बनने पर कांकरोली में उमड़ा सम्मान का सैलाब : शाह समाज ने किया भव्य अभिनंदन

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Mon, 22 Dec 2025 11:10 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. राजसमंद में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह का कांकरोली स्थित ईदगाह अंजुमन परिसर में शाह समाज द्वारा साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, राजसमंद के जिलाध्यक्ष पद पर जनाब अब्दुल सत्तार शाह की नियुक्ति के बाद नगर में हर्ष और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कांकरोली सुलुस रोड स्थित ईदगाह अंजुमन परिसर में शाह समाज की ओर से उनका साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नगर आगमन पर समाजजनों ने पारंपरिक तरीके से अभिनंदन कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। स्वागत समारोह में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने अब्दुल सत्तार शाह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं और हितों को प्रभावी रूप से मंच तक पहुंचाएंगे।

इस मौके पर शाह समाज के कालू हसन शाह (पूर्व बैंक मैनेजर), हाजी मोहम्मद हुसैन, रफीक शाह, काज़ी सलीम, काज़ी रफीक, लियाकत शाह, काज़ी अशफाक हुसैन, जहूर शाह, मुस्तफा शाह, हैदर शाह, जब्बार शाह, इमरान शाह, शकील शाह, जाकिर शाह, जहांगीर शाह, अकबर शाह, लुकमान शाह, इम्तियाज शाह, हारून शाह, मुस्तकीम शाह, सलीम शाह, मारूफ शाह सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने इसे शाह समाज और कांग्रेस संगठन दोनों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next