Amet News : फांसी के फन्दे पर झूलकर युवक ने दी जान

विज्ञापन

आमेट. पुलिस थाना क्षेत्र के गादरोला मे शुक्रवार को एक युवक ने अपने ही घर पर साडी का फन्दा लगाकर आत्म हत्या करने के समाचार है.

एएसआई बाबुलाल सालवी ने बताया की गादरोला निवासी मीठालाल पुत्र मांगीलाल भील (25) ने अपने घर पर शुक्रवार को छत के कडे से साडी के फन्दे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी.

सूचना मिलने पर शव को आमेट सीएचसी लाया गया. मृतक की पत्नी पुजा ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया की आत्महत्या के कुछ घन्टो पूर्व गांव के ही तीन युवक सुरेश उर्फ इलु पिता पीरूलाल जाति भील, गोपीलाल पिता हरू भील, माधु पिता गोकल भील निवासी गादरोला थाना आमेट मेरे पति को रास्ते में रोककर लडाई झगड़ा किया. जिसमे मृतक को तीनो युवकों ने मारपीट की उसके तुरन्त बाद मृतक मीठालाल ने घर पर आ कर फन्दे से लटक कर आत्म हत्या कर दी.

मारपीट करने वाले तीनो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीण थाना परिसर मे एकत्रित हुए. उक्त प्रकरण को लेकर एएसआई बाबुलाल सालवी ने बताया की मारपीट करने वाले आरोपियो को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है. शव का पीएम करवाकर शव परिजनो के सुपूर्द किया गया है.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook