एप डाउनलोड करें

Amet News : विश्व नवकार महामंत्र दिवस सकल जैन समाज द्वारा सामूहिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन

आमेट Published by: paliwalwani Updated Fri, 10 Apr 2026 01:27 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. तेरापंथ सभा भवन में विश्व नवकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया।  सकल जैन श्रावक समाज ने लय बध 48 मिनट तक नवकार महामंत्र का जप अनुष्ठान किया।

साधु भगवन्तो की वाणी से हमें ज्ञात होता है कि नमस्कार महामंत्र विघ्न विनाशक, आरोग्य लाभ, सुरक्षा कवच शक्ति संपन्न आध्यात्मिक असांप्रदायिक महामंत्र है। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीस घर में नवकार महामंत्र का जाप संत चरण नहीं फिरते उस स्थान घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है।

इसलिए इस युग में जहां लोग भाव जिज्ञासा सुविधा वादी मनोवृति से जप और तप घर-घर चलना चाहिए। नवकार महामंत्र के पांच काई, पंच परमेष्टी का हाथ की अलग-अलग मुद्रा विज्ञान से समझाते हुए कहा। अरिहंत मुद्रा, गुरु मुद्रा,आदि से क्या प्रभाव होता है एवं बताया। श्रावकों ने नमस्कार महामंत्र का जाप करके विश्व शांति और पृथ्वी के समस्त जीवो के कल्याण की प्रार्थना की।

यह अनुष्ठान पूरे विश्व के 100 से भी अधिक देशों में एक साथ महामंत्र जप अनुष्ठान का आयोजन हुआ। तेरापंथ सभा मंत्री मनोहर लाल पीतलिया ने सभी संस्था पदाधिकारी व सकल जैन श्रावक समाज का आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर 150 के लगभग ‌श्रावक- श्राविकाओं व सभी संस्था के पदाधिकारी की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की जानकारी जेटिएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी!

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next