आमेट. नगर पालिका आमेट में राजस्थान सरकार की ओर से शुरू किए गए मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के क्रम में वार्ड सभा शिविर मंगलवार को वार्ड नं. जिसमें सभी वार्डो के आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया और अपने सुझाव 10,11,12 में क्रमशः कार्यालय नगर पालिका हाई स्कुल के आगे ग्राउड में आयोजन किया गया। वार्ड सभा के बाद अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु द्वारा जल्द से जल्द वार्ड कि समस्त समस्या का निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं सुनिशचित करना है। इसमें शहर के प्रत्येक वार्ड में जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, सडकें, सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रो पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यों की डायनामिक योजना प्रोफाइल तैयार की जायेगी। जनसांख्यिकी जानकारी,आर्थिक जानकारी, बुनियादी सुविधाएं तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक जानकारी एकत्र कर अल्पकालीन योजना (03 वर्ष), मध्यकालीन योजना (08 वर्ष), एवं दीर्घकालीन योजना (वर्ष 2047 तक) अनुसार विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किये जाएगें।
अभियान के दौरान हर वार्ड का अलग-अलग मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जो कि 2047 तक विकसीत राजस्थान के विजन से जुड़ेगा प्रशासक गोविन्द सिंह रतनू एवं अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु के नेतृत्व में वार्ड निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया गया । जिसमें कोमल नरूका (क.अ.), बलवंत सिंह राठौड (व. सहा.), कृष्णाकान्त शर्मा (क.सहा.), अभिषेक और हरिओम शर्मा (जे.टी.ए), व अन्य नगर पालिका कर्मचारीगण द्वारा निरिक्षण किया गया।
● M. Ajnabee, Kishan paliwal