Amet News : आंगनवाड़ी निगरानी समिति की ट्रेनिंग का आयोजन

विज्ञापन

आमेट. बिकावास पंचायत के गांव गादरोला, फलासिया एवं आसन में आंगनवाड़ी निगरानी समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में वार्डपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, महिला मंडल के सदस्य तथा किशोर-किशोरियों ने भाग लिया।

निगरानी समिति का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली को समझना, उसमें सहयोग देना, तथा केंद्र को और अधिक सशक्त एवं खुशहाल बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान तीनों गांवों के समिति सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जतन संस्थान से ब्लॉक कॉर्डिनेटर भारती खोईवाल एवं सुमित्रा मेनारिया, तथा क्लस्टर कॉर्डिनेटर जरीना बानू, गंगाराम कुमार, शिवलाल एवं नूरजहां बानू की उपस्थिति रही।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook