Amet News : माइनिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में खनिज अभियंता बच्छ ने किया वृक्षारोपण

विज्ञापन

आमेट. समिपवर्ती भगवानपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान और विद्यालय परिसर में माइनिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर माइंस लीज धारको के द्वारा उन्नत किस्म के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। तथा विद्यालय परिसर के बाहर वृक्षारोपण कर ट्री गार्ड लगाएं गए। टी गाडॅ व वृक्षारोपण की व्यवस्था माइनिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में माइंस लीज धारकों के द्वारा की गई। जिसमें माइनिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

इनकी देखरेख में और माइनिंग इंजीनियर गोपाल बच्छ के निर्देशन में विद्यालय परिसर और खेल मैदान पर वृक्षारोपण किया गया। आगरिया पंचायत के समस्त विद्यालयों में 450 के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के कार्यक्रम की अध्यक्षता माइनिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह राठौड़ ने की जबकि मुख्य अतिथि गोपाल बच्छ खनिज अभियंता आमेट, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह, प्रदीप वर्डिया, मनोज पारीक,पंकज आमेटा, आशीष थे।

कार्यक्रम में समस्त अतिथियों का माइनिंग एसोसिएशन की तरफ से मेवाड़ी पगड़ी उपरना और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय का स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook