Amet News : महावीर इंटरनेशनल काउंसलिंग की बैठक नाकोड़ा पावन तीर्थ पर आयोजित

विज्ञापन

आमेट. महावीर इंटरनेशनल काउंसलिंग बैठक नाकोड़ा पावन तीर्थ में रखी गई। जहां पर महावीर इंटरनेशनल की विभिन्न शाखों से 500 से अधिक मेंबर पहुंचे इसमें सभी संस्थाओं के अध्यक्ष मंत्री और mif मेंबर मौजूद रहे।

बैठक का लक्ष्य था कि हम संस्था को और कैसे आगे प्रगति दे सके और जो नई संस्थाएं हैं।उनके लिए यह एक प्रशिक्षण कार्यशाला रही देशभर से सभी शाखा मंडलों के पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे और सभी ने अपने हिसाब से अपने विचार व्यक्त किया। वह संस्था को नए जमाने के हिसाब से कैसे ऑनलाइन अपडेटकरे।

एक ऑनलाइन एप्लीकेशन भी बनाई गई जिसमें देश-विदेश की सभी शाखों की अपडेट मेंबरशिप एक साथ देखने को मिलती है। बैठक में आमेट से वीर व मैत्री वीरा महावीर इंटरनेशनल के 13 सदस्यों ने भाग लिया सभी सदस्य ने इस बैठक में जाकर बहुत कुछ सीखा और एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook