Amet News : जतन संस्थान ने बाबा का डेरा मे बालवाड़ी केन्द्र का किया शुभारंभ

विज्ञापन

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. बाबा का डेरा में जतन संस्थान द्वारा नए बालवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। बाबा का डेरा में आंगनबाड़ी केंद्र उपलब्ध नहीं होने तथा केंद्र लगभग 1 से 2 किलोमीटर दूर होने के कारण यहां के लगभग 30 से 35 बच्चे (आयु 3 से 6 वर्ष) प्रारंभिक शिक्षा से वंचित थे।

जतन संस्थान द्वारा पंचायत के सहयोग से बच्चों का सर्वे किया गया। जिसके आधार पर बालवाड़ी केंद्र की शुरुआत की गई। केंद्र का उद्घाटन प्रस्तावक अणछी देवी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समाज कार्यकर्ता हरिसिंह द्वारा केंद्र पर आवश्यक भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग करने की बात कही गई। कार्यक्रम में जतन संस्थान से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भारती खोईवाल,बालवाड़ी कोऑर्डिनेटर सीताराम, शिवलाल एवं गांव के कई लोग उपस्थित रहे। यह केंद्र बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook