Amet News : मैत्री वीरा ने स्वेटर व अल्पाहार वितरण

विज्ञापन

आमेट. 76 वें गणतंत्र दिवस पर महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा आमेट द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय (काला पायर) में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण किये गए। जिसके प्रायोजक वीरा आशा विकास खटोड़ की तरफ से बच्चो को स्वेटर व अल्पाहार वितरण किया।

गणतंत्र दिवस की सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मैत्री वीरा की मंत्री मनीषा डांगी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़ ने बच्चों को संकल्प करवाया की वो अपने जीवन को हमेशा सच्चा व अच्छा बनाएंगे।

अपने जीवन में शराब जुआ आदि दुर्व्यसनों से हमेशा दूर रखेंगे और अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। ग्रामवासियों और बच्चों को पर्यावरण शुद्धता के बारे में बताते हुए। स्वच्छता अभियान तहत साफ सफाई के बारे मे समझाया और प्लास्टिक व डिस्पॉइजल को कम से कम उपयोग करे व कपड़े की थैली मेरी सहेली का भी प्रचार किया। 

इस कार्यक्रम में मैत्री वीरा अध्यक्ष वीरा मनीषा छाजेड़, मंत्री वीरा मनीषा डांगी, वीरा सुमिता चोरड़िया, वीरा संगीता चंडालिया, वीरा अनिता छाजेड़, वीरा मंजुदेवी हिरण आदि सदस्या सहित विधायल के शिक्षक रमेश सर एवं स्कूल स्टाफ व स्थानीय गणमान्य ग्रामीण जन के नेतृत्व मे यह कार्य सम्पूर्ण किया। स्कूल स्टाफ ने मैत्री वीरा बहनों का तिलक एवं उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान किया एवं संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook