एप डाउनलोड करें

आमेट : 24 दिसंबर को 32 वीं पुण्यतिथि फतहनगर के पावन धाम में मनाई जाएगी

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Mon, 22 Dec 2025 11:13 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

आमेट. पूज्य प्रवर्तक गुरुदेव 1008 श्री अंबालाल महाराज की तीन दिवसीय 32वीं पुण्यतिथि का भव्य आयोजन फतेहनगर के पावन धाम में गुरुदेव एवं गुरुणी के सानिध्य में गुणगान करते हुए मनाया जाएगा। इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जिसके तहत् प्रथम दिन, 22 दिसंबर 2025 को आयंबिल दिवस के रूप में आयंबिल आराधना रखी गई है। तथा दुसरे दिन 23 दिसंबर को थामला से फतहनगर तक आने वाले सभी पैदल यात्रियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा तथा रात्रि में “एक शाम गुरु अंबेश के नाम” भव्य गुरु भक्ति गुणगान कार्यक्रम आयोजित होगा। तथा तृतीय दिवस 24 दिसंबर को 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरु गुणगान दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर पूज्य जिनेंद्र मुनि  महाराज,मेवाड़ उप-प्रवर्तक पूज्य कोमल मुनि महाराज, पूज्य रमेश मुनि महाराज,नव-दीक्षित पूज्य हर्षित मुनि महाराज, एवं पूज्य गुरुणी विजय प्रभा महाराज, पूज्य कंचन कुंवर महाराज, पूज्य दक्षिण दीपिका संयमलता महाराज पूज्य रमिला कुमारी महाराज,पूज्य सुशील कुंवर महाराज,पूज्य प्राची महाराज आदि ठाणा के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा।

प्रकाश चंद्र बडोला आमेट ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र,बेंगलुरु,चेन्नई आदि राज्यों से हजारों की संख्या में गुरु भक्त पधारकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर थामला से सभी गुरु भक्त पैदल यात्रा कर पवन धाम, फतहनगर पहुँचेंगे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next