विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में सपना सैनी एवं श्रुति साहु प्रथम
आमेट । स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल स्कूल आमेट के स्काउटर एवं ईको क्लब प्रभारी श्री शेर सिंह सैनी के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसकी थीम “जैव विविधता“ में विद्यालय के स्काउट गाइड ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में गाइड सपना सैनी-प्रथम, खुशी रेगर-द्वितीय एवं स्काउट दिव्यांश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में गाइड श्रुति साहु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही कॉलेज वर्ग में यश सैनी एवं मीरा सैनी ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। गाइड सपना सैनी द्वारा बनाए गए पोस्टर एवं स्लोगन उपखण्ड अधिकारी नवनीत कुमार को स्थानीय संघ आमेट के पदाधिकारीयो द्वारा भेंट किए गए। उपखण्ड अधिकारी ने इस के लिए सपना सैनी की सराहना की एवं बधाई दी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार