📅 Wednesday, 30 September 2026 | 02:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट में प्रथम पुण्य स्मृति में आयोजन-रूपचंद्र महाराज मानवता के मसीहा थे-साध्वी कमल प्रभा

📅 09 August 2019, 03:24 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट में प्रथम पुण्य स्मृति में आयोजन-रूपचंद्र महाराज मानवता के मसीहा थे-साध्वी कमल प्रभा
आमेट में प्रथम पुण्य स्मृति में आयोजन-रूपचंद्र महाराज मानवता के मसीहा थे-साध्वी कमल प्रभा

आमेट। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ महावीर भवन, लक्ष्मी बाजार आमेट में लोकमान्य संत शेरे राजस्थान वरिष्ठ प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव रूपचंद महाराज सा का प्रथम पुण्य स्मृति दिवस मरुधरा ज्योति महासती कमल प्रभा के सानिध्य में जीव दया एवं सामूहिक एकासना दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर साध्वी कमल प्रभा ने कहा रूप चंद महाराज सा एक ऐसे महान संत हुए जिन्होंने जन-जन को दया अहिंसा परोपकार और एकता में बंधने का सूत्र दिया। गुरुदेव की पावन प्रेरणा से सैकड़ों गोशाला खुली जो जीव दया के क्षेत्र में मानव मात्र के लिए वरदान स्वरुप है, वे दीन दुखियों के मसीहा थे। उनका आशीर्वाद जिनको भी मिला वह निहाल हो गए। उनकी कृपा हम पर हमेशा बनी रहे वह एक युगपुरुष थे। संघ मंत्री राकेश हिरन ने पालीवाल वाणी को बताया कि रूपचंद महाराज की प्रथम पुण्य स्मृति पर जीव दया एवं सामूहिक जाप का आयोजन किया गया। जिनमें अनेक श्रावक श्रमिकों ने भाग लिया।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें