📅 Tuesday, 13 October 2026 | 02:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,546.89 ▲ +74.59 (+0.10%) • निफ्टी 50: 22,570.90 ▲ +50.50 (+0.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

कपासन में 6 सितम्बर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू : विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को विशेष तोहफे दिए जाएंगे

📅 15 July 2026, 12:50 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कपासन में 6 सितम्बर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू : विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को विशेष तोहफे दिए जाएंगे
कपासन में 6 सितम्बर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू : विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को विशेष तोहफे दिए जाएंगे

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. कपासन में 6 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हजरत दीवाना शाह दरगाह परिसर में होने वाले इस आयोजन में सीमित जोड़ों को ही मौका मिलेगा.

,मेवाड़ के प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह परिसर में आगामी 6 सितम्बर 2026, रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शादी समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के उद्देश्य से जमातुल मुस्लमिन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोड़ों की संख्या सीमित रखी गई है और इसके लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जमातुल मुस्लमिन सोसायटी की ओर से विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को विशेष तोहफे दिए जाएंगे। इन उपहारों में राज्य सरकार के नियमानुसार एफडी, अलमारी, गैस चूल्हा, बेडशीट, दीवार घड़ी, मिक्सर, डिब्बा, प्रेस, 51 बर्तन, 2 कुर्सी, एक टी-टेबल, बाथरूम सेट, पंखा, सोने की लौंग, चांदी की बिछिया और चांदी की पायजेब शामिल हैं।

इच्छुक व्यक्ति पंजीयन और अधिक जानकारी के लिए कपासन में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के समीप स्थित पठान सर्विस सेंटर अथवा निम्बाहेड़ा में नगरपालिका कार्यालय के पीछे स्थित टाल एरिया कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आवेदक 9887169487 और 9929214483 नंबरों पर फोन करके भी संपर्क सूत्र प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की दिशा में आयोजित यह सम्मेलन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  1. "शादी समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के उद्देश्य से जमातुल मुस्लमिन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर"

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें