पूर्व सांसद ब्रह्मलीन हरि ओम राठौड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर मास्क किये वितरण
आमेट । भाजपा नगर मंडल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजसमंद जिले के पहले जिला प्रमुख व पूर्व सांसद ब्रह्मलीन हरिओम सिंह राठौड़ की प्रथम पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। श्री राठौड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर नगर भाजपा मंडल द्वारा आमेट टेक्सी एसोसिएशन बस स्टैंड पर टैक्सी चालकों, हाथ ठेलो सब्जी विक्रेताओं को मास्क, सेनिटाइजर एवं साबुन वितरित गए। इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे व गायो को रचका डाला। इस मौके पर नगर महामंत्री सुनील गांधी, पार्षद, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमन कंसारा, पार्षद दिनेश लक्ष्कार, राधेश्याम खटीक, दिनेश सरणोत, प्रकाश लोहार, रतनलाल टेलर, अर्जुन टेलर, देवी लाल जीनगर, दीपक गोठवाल, लादू सिंह, मुकेश सरगरा, सागर प्रजापत, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया