ज्ञानोदय विद्यालय की ममता बागवान ने तहसील में फहराया अपना परचम
आमेट । नगर के ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय की बालिका सुश्री ममता बागवान ने तहसील में प्रथम स्थान लाकर एक बार फिर आमेट का नाम रोशन किया है। सुश्री ममता बागवान ने कठोर परिश्रम, अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन के द्वारा अपने विद्यालय व माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। विद्यालय के समस्त गुरुजनो ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस बीच विद्यालय की संस्था प्रधान मीनाक्षी शर्मा, सचिव राधेश्याम जोशी व्यवस्थापक दिनेश चंद्र शर्मा, शिक्षक राजू भोई, लोकेश आमेटा, नंदिनी प्रजापत, सिराज बानू ने बालिका को बधाई दी। उक्त जानकारी श्री राजू भोई ने पालीवाल वाणी को दी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार
आमेट नगर पालिका चुनाव परिणाम: कांटे की टक्कर में कांग्रेस ने मारी बाजी, 19 में से 10 वार्डों पर जमाया कब्जा
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी