📅 Monday, 14 September 2026 | 10:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,530 🥈 चांदी (1kg): ₹216,000 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

जीनगर समाज विकास समिति ने आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

📅 30 June 2020, 03:35 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जीनगर समाज विकास समिति ने आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर ज्ञापन दिया
जीनगर समाज विकास समिति ने आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

आमेट । जीनगर समाज विकास समिति द्वारा उपखंड अधिकारी डॉ नवनीत कुमार को राज्य के श्री अशोक गेहलोत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नगर बेरोजगार हुए जीनगर समाज के चर्म व्यवसाय से जुड़े लोग, कशीदा, सिलाई, हुड पोचिस, व शिल्पी कार्य से जुड़े लोगों को सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज देने की मांग की। इस अवसर पर पुखराज, गणपत, नानालाल, देवीलाल, गोपाललाल, दीपक, शांतिलाल, रनलाल, बाबूलाल जीनगर सहित समाज जनों ने मांग की है। कोरोना महामारी के बाद लगाए गए लॉकडाउन में समस्त चर्म संबंधित कार्य ठप्प पड़ गए है। जिससे इस व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है। उसके बाद से ही सैंकड़ो आदमियो पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिसके चलते आर्थिक स्थिति भी खराब होने से जीवन यापन करना दूभर हो गया है। जीनगर समाज के व्यवसायो को बिना ब्याज के ऋण देने, चार महीने का बिजली व पानी का बिल माफ करने एवं पूर्व बकाया ऋण के ब्याज किश्त को माफ करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें