Amet News : इंकाजनो ने नगर में मनाई भारत रत्न श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
आमेट. कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगर के मुख्य मार्ग रामद्वारा के समिप एक निजी कार्यालय पर भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर के पूर्व पार्षद प्रकाश खटीक, पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रदीप सिंह राठौड़,ब्लाक उपाध्यक्ष बक्षीराम देवासी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष आजाद शाह, ओबीसी नगर अध्यक्ष शांतिलाल सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष ललित गेलडा, बालकृष्ण टेलर, बंसीलाल मेवाड़ा, महेंद्र दक, ईलाही बक्स, कुरैशी, मांगू सिंह सोलंकी, हरिसिंह बल्ला खेड़ा, मंजर कुरैशी एवं भंवर सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत माता की जय और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अमर रहे जैसे नारो के साथ उन्हें हृदय से याद किया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया