📅 Monday, 28 September 2026 | 02:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

गोशालाए वर्तमान समय में सनातन धर्म की धुरी- संत मुमुक्ष राम

📅 30 June 2020, 03:38 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गोशालाए वर्तमान समय में सनातन धर्म की धुरी- संत मुमुक्ष राम
गोशालाए वर्तमान समय में सनातन धर्म की धुरी- संत मुमुक्ष राम

आमेट । नगर की श्री जयसिंह श्याम गोशाला में पशुपालन विभाग के अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संत आशीर्वाद मुमुक्ष राम रामद्वारा का रहा। अध्यक्षता गोशाला समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह राठौड़ ने की। मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मण सिंह चुंडावत सयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग राजसमंद व विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार चाहर, उप निदेशक पशुपालन विभाग राजसमंद, डॉ राजकुमार भारद्वाज, कंपाउडर ओम प्रकाश व्यास थे। समारोह में संत मुमुक्ष राम ने कहा कि वर्तमान समय में गोशालाए सनातन धर्म की धुरी हैं। यहाँ गोवंश का संरक्षण व संवर्धन हो रहा है। गाय हमारी संस्कृति का प्राण हैं। देशी गोमाता का पंच गव्य, हमारे खान पान के दूर होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हुई है। आज कोरोना महामारी में गुजरात में पंच गव्य से इस पर नियंत्रण का परीक्षण हो रहा। पंचगव्य इम्युनिटी बढ़ाता है। गाय का दूध वैज्ञानिक व स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उपयुक्त है। गोमाता का दूध पूर्ण आहार के रूप में सम्मिलित हैं। समारोह में डॉ लक्ष्मण सिंह चुंडावत सयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग राजसमन्द व ओम प्रकाश व्यास कंपाउडर पशु चिकित्सालय आमेट के राजकीय सेवा में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर अथितियों द्वारा तिलक, उपरणा, पगड़ी, अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। अंत में सभी आगन्तुको ने गोशाला का अवलोकन कर हाल ही में गुजरात के राजकोट से गोशाला में नस्ल संवर्द्धन ले लिए लाए नन्दी भगवान के दर्शन किए। इस दौरान गोशाला समिति के व्यवथापक मनोहर लाल शर्मा, समाजसेवी कुंदन सिंह सोलंकी,प्रताप सिंह मेहता, नारायण लाल कंसारा, सुरेश सोनी, विजय सिंह देवपुरा, भेरू सिंह भाटी, मुकेश सिरोया, धर्मेश छीपा, भवानी सिंह सहित पशुपालन विभाग के कर्मचारी व गो प्रेमी मौजूद थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें