आमेट वाणी : शान्ति भंग मे दो सगे भाई गिरफ्तार
आमेट. पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ढेलाणा में एक ही मकान मे रह रहे दो सगे भाईयों का आपसी विवाद के चलते लडाई झगडे मै भतीजी घायल हो गई.
थाना अधिकारी ओम सिंह चुंडावत ने बताया कि भगवती कुमारी पुत्री सोहनलाल कुमावत निवासी ढेलाणा द्वारा एक रिपोर्ट दी गई. उसमें बताया गया कि सोहनलाल व गणेश लाल पुत्र केसूलाल कुमावत जो कि दोनों सगे भाई हैं. अपने पैतृक मकान मे साथ में रहते हैं.
रविवार को प्रातः सोहनलाल का परिवार श्री ढेलाणा भेरूजी बावजी के स्थान पर भोजन के लिए गए हुए थे. घर पर गणेश लाल द्वारा पानी के टैंक से पानी निकाला, जब सोहनलाल वापस घर पर आया तो पानी निकालने की बात को लेकर दोनों भाई आपस में झगड़ गए.
इसके बीच बचाव करते समय सोहन लाल की पुत्री भगवती देवी को सिर पर चोट लग गई. जिससे वह घायल हो गई. जिसके द्वारा गणेश लाल के खिलाफ रिपोर्ट पेश की दोनों पक्षों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है.
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया