आमेट वाणी : 68 वीं अंडर 14 वर्षीय राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान को तीसरा स्थान
आमेट. दलाधीपति गिरिराज डाकोत ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में स्थित विनोद नगर ईस्ट स्पोर्ट्स कापलेक्स पर 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुई।
68वीं राष्ट्रीय स्तरीय अंदर 14 बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान बॉक्सिंग टीम चार पदकों के साथ ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही राजस्थान की तरफ से साहिल चौधरी ने 48_50 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल जीता व 36 _38 किग्रा प्रभाव वर्ग में अनिराज चौधरी ने रजत पदक 34_36 किलोग्राम भार रजत पदक जयंत धांधी न प्राप्त किया तथा उत्कर्ष शर्मा ने काश्य पदक प्राप्त किया।
टीम के साथ बॉक्सिंग कोच भरत सिंह और नरेंद्र बाधराणा तथा सहायक प्रभारी अरविंद कुमार बिश्नोई सुरेंद्र कुमार के दिशा निर्देश मे खिलाड़ियों ने अभ्यास किया और बेहतर प्रदर्शन कर राजस्थान को तीसरा स्थान दिलाया। राजस्थान टीम के प्रदर्शन पर राजस्थान राजसमंद जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम अवतार मीणा, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चुंडावत, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा राधेश्याम आछेरा, जमना लाल कुमावत, तौफीक आलम, रिजवान अहमद, मनीष कुमार शर्मा, कुलदीप पारीक, राहुल कुमावत ने टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
● M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया