📅 Monday, 02 November 2026 | 02:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet update : तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बनें यशवंत चौरडिया

📅 29 May 2024, 10:28 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet update : तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बनें यशवंत चौरडिया
Amet update : तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बनें यशवंत चौरडिया

आमेट. तेरापंथ सभा भवन में 80 वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज सामूहिक नमस्कार महामंत्र व "हमारे भाग्य बड़े बलवान मिला यह तेरापंथ महान" का संगान किया गया।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मेहता ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन व अध्यक्ष उद्बोधन में सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मेरे कार्यकाल में जो मुझे सहयोग प्रदान किया। उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विगत वर्ष बैठक की जानकारी पवन कच्छारा ने प्रस्तुत की। वर्षभर के कार्यकाल का प्रतिवेदन व हिसाब ब्यूरो कोषाध्यक्ष अशोक पितलिया ने प्रस्तुत किया।

ऑर्डिट पारस मल पामेचा व सदन ने सर्व समिति से पास किया। तेयुप कोषाध्यक्ष ललित छाजेड़ ने हिसाब प्रस्तुत किया। मन्चाशीन अतिथि तेरापंथ सभा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मेहता, मेवाड़ कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कच्छारा, कोषाध्यक्ष अशोक पितलिया, संरक्षक  लाभचंद हिंगड़, महेंद्र बोहरा, तेज प्रकाश कोठारी, सुंदरलाल हिरण, उपाध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया, निर्मल गेलड़ा, महासभा सदस्य प्रवीण ओस्तवाल, व अग्रिम पंक्ति में अरविंद कुमार भरसारिया, धर्मचंद खाब्या, देवेंद्र कुमार बाफना, मनसुख लाल बंम्ब, मोहनलाल दक, नवरत्न मल दुग्गड, भरत लोढ़ा, अनिल सिंघवी, आदि ने स्थान ग्रहण किया।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मेहता ने अपनी कार्यकारिणी भंग करते हुए। चुनाव अधिकारी लाभचंद हिंगड़ व देवेंद्र कुमार कच्छारा को मंच सुप्रीत किया। चुनाव अधिकारी ने सदन द्वारा नाम प्रेषित करने को कहा। सदन द्वारा सर्व समिति से अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया व कार्यध्यक्ष निर्मल कुमार गेलड़ा का नाम मनोनीत किया गया।

हर्ष की ध्वनि के साथ अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आमेट में चातुर्मास होने वाले साध्वी श्री विशद प्रज्ञा ठाणा 4 जो सरदारगढ़ में विराज रहे हैं। आदि ने दर्शन व मंगल उद्बोधन का लाभ किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कोषाध्यक्ष अशोक पितलिया ने किया। सभा संस्था के सदस्यों की अच्छी उप

● M. Ajnabee. Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें