📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट अपडेट : धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव : दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ी

📅 01 September 2021, 11:26 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट अपडेट : धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव : दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ी
आमेट अपडेट : धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव : दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ी

आमेट. भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी अवसर नगर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक रोशनी एवं फूलों से सजाया गया हैं. जन्माष्टमी का मुख्य समारोह नगर के आराध्य देव भगवान जयसिंह श्याम मंदिर परिसर में आयोजित हुआ. भगवान के दर्शन हेतु नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी. रात्रि को 8 : 00 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण भजन गाकर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. मुख्य पुजारी के द्वारा रात्रि को 12 : 00 बजे जन्म उत्सव का कार्यक्रम शुरू किया गया. जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं द्वारा नन्दनक आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि जयकार लगाए गए. भगवान के जन्मोत्सव के तहत बाल स्वरूप को पंचामृत से स्नान करवाकर उनको नए वस्त्र धारण करवाये गए. पंजीरी तथा दही का भोग लगा महाआरती कर सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओ में वितरण किया गया. नगर के बड़ी पोल, पीपली पोल, जयसिंह श्याम गौशाला, बाहर का अखाड़ा, भेरू बावड़ी अखाड़ा, रामदेव मंदिर, बड़ा मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भव्य रोशनी की गई.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क.M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें