📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet update : गोमाता ने आरोगा अन्नकूट प्रसाद श्री जयसिंह श्याम गोशाला में लाभ पंचमी के अवसर पर विशाल अन्नकूट महोत्सव

📅 20 November 2023, 01:48 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet update : गोमाता ने आरोगा अन्नकूट प्रसाद श्री जयसिंह श्याम गोशाला में लाभ पंचमी के अवसर पर विशाल अन्नकूट महोत्सव
Amet update : गोमाता ने आरोगा अन्नकूट प्रसाद श्री जयसिंह श्याम गोशाला में लाभ पंचमी के अवसर पर विशाल अन्नकूट महोत्सव

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट  : नगर की श्री जयसिंह श्याम गोशाला में लाभ पंचमी के अवसर पर शनिवार श्री गोभक्त सेवा समिति के तत्वावधान में 11वे वर्ष भी विशाल गो अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के अन्तर्गत प्रातः 8 बजे गोशाला के श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। 10 बजे गोशाला के चौक में गोबर का गोवर्धन कृष्ण रुप में बना कर पुजा की गई।

11 बजे भगवान को राजभोग धराया गया। दोपहर 1 बजे से महिलाओ द्वारा संगीत एवं गो भजनो का आयोजन किया गया जो सांय तक 3 बजे तक चला। महिलाओं द्वारा संगीत के साथ रासलीला की गई। 4 बजे गोमाता के महेन्दी लगा कर मनोरथ किया गया। सांय 5 बजे अन्नकूट महोत्सव के तहत गोशाला के मुख्य चौक में केले के पत्तो पर चवला, मूंग व चावल के प्रसाद को राम नाम के आकार में सजाया गया।

वही रंगोली पर 501 दीपक जलाकर दीपदान किया गया। सांय 6 बजे संतो एवं अतिथियो के सानिध्य में मेगा डमर छड़ी आदि शाही लवाजमे के साथ गोमाता का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भक्तों द्वारा अन्नकूट प्रसाद को गोमाताओं को खिलाया गया। जहां मंदिरों में सामान्यतः अन्नकूट प्रसाद भीलों के द्वारा लूटा जाता है वही इस महोत्सव में बने प्रसाद को गोमाताओं को खिलाया गया।

इस अनुठे आयोजन में महिला, पुरूष और बच्चो ने प्रसाद को गोशाला की करीब 500 गोमाताओं को यार्ड में जाकर खिलाया गया। महोत्सव में गोमाताओ के लिए 501 किलो गेंहू की लापसी बनाई गई। इस अवसर पर मंदिर पर आकृषक सज्जा कर भगवान का महाश्रृगांर किया गया। वही गोशाला के मुख्य द्वार, चौक एवं मंदिर में सुन्दर रंगोलिया बनाई गई। वही गो भक्त सेवा समिति द्वारा श्री जयसिंह श्याम गोशाला में तुलादान के लिए तुला भेंट किया गया। गोभक्त सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का उपरणा ओढाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोगों सहित गोभक्त महिला पुरुष उपस्थित थे।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें