📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,335.20 ▼ -1,560.50 (-2.11%) • निफ्टी 50: 22,661.90 ▼ -478.60 (-2.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट पुलिस ने दिखाई सख्ती बिना मास्क लगाए चार जनों को किया गिरफ्तार

📅 30 April 2020, 04:59 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट पुलिस ने दिखाई सख्ती बिना मास्क लगाए चार जनों को किया गिरफ्तार
आमेट पुलिस ने दिखाई सख्ती बिना मास्क लगाए चार जनों को किया गिरफ्तार

आमेट । कोरोना बीमारी संक्रमण बचाव हेतु लगाए गए लॉकडाउन में पालना नहीं करने पर बुधवार को आमेट पुलिस द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में बिना मास्क लगाए घूमने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी श्री मुकेश कुमार खटीक ने बताया की इन लोगो को बार-बार बाजार में बिना मास्क लगाए घूमते हुए देखा गया। समझाने के बावजूद भी मास्क नहीं लगाने पर सरदारगढ निवासी भंवरलाल सुथार, आमेट निवासी मीठालाल तेली, कालूराम कीर एवं कैलाश सिंह चौहान को बिना मास्क लगाए बाजार में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया। इन चारों को उपखंड मजिस्ट्रेट संजय कुमार गोरा के समक्ष पेश किया गया जहां पर भादस की धारा 151 के तहत इन सभी को जमानत पर रिहा करते हुए पाबंद किया गया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें