📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी

📅 25 June 2025, 11:31 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी
Amet News : आमेट में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी

आमेट. नगर के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी नगर वं ग्रामीण मंडल एवं सरदारगढ़ मंडल की संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की संयुक्त कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प को पूरा करने की उपलब्धि पर चर्चा हुई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक जवाहरलाल जाट ने भारत के नवनिर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं नवनिर्माण की जानकारी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है तथा धारा 370 हटाने, श्री राम मंदिर निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर, जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रमों की सफलता पर विस्तार से चर्चा की.

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका, उप प्रधान सज्जन सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह चुंडावत, सरदारगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश सुथार, चुन्नीलाल कुमावत, पवन सिंह राव, रमन कंसारा, चारभुजा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, जयसिंह भाटी, राजेंद्र लोहार, अरूण मिश्रा, शिवचरण सिंह चौहान, नारायण लाल माली, शांतिलाल उपाध्याय,बिजल राम देवासी, शांतिलाल हिरण, चतर लाल डांगी, सुरेंद्र सिंह पंवार, जगदीश सिंह चौहान, भगवत सिंह गोवल, दीपक गोठवाल, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अजय देवपुरा ने किया.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें