Amet News : सिसोदिया के केंद्रीय दिल्ली पुलिस मे ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार गांव आने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
आमेट. समिपवर्ती ग्राम किशनपुरिया के सुरेंद्र सिंह सिसोदिया के केंद्रीय दिल्ली पुलिस में ट्रेनिंग पुरी होने के उपरांत अपने गांव किशनपुरिया लौटने पर ग्रामीणों व परिवारजनों ने माला व उपरना ओढ़ाकर कर आत्मिय स्वागत किया.
इस अवसर पर किशनपुरिया रेलवे फाटक से ग्रामीणों व समाजजनों द्वारा डीजे के साथ स्वागत यात्रा निकाली गई. इस दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा की गई. सुरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि बड़ी लगन व मेहनत से भगवान का एवं आप सभी के आशीर्वाद से मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मैं देश की रक्षा के लिए यह मुकाम हासिल किया है.
इस अवसर पर स्वागत यात्रा में सिसोदिया के पिता लाल सिंह, बड़े भाई तखत सिंह सिसोदिया, कालुसिंह सिसोदिया, प्रेम सिंह सिसोदिया, विक्रम सिंह सिसोदिया, राजु सिंह सिसोदिया, लादू पुरी, प्रकाश सिंह मोजावट, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया