📅 Wednesday, 16 September 2026 | 06:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,700 🥈 चांदी (1kg): ₹244,200 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर पंजियन शुरू

📅 20 May 2025, 01:50 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर पंजियन शुरू
Amet News : ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर पंजियन शुरू

आमेट. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय राजसमन्द एवं स्थानीय संघ आमेट द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का पंजीयन शनिवार से शुरू हो गया है। स्थानीय संघ सचिव गिरिराज डाकोत ने बताया कि 17 मई से 30 जून तक चलने वाले शिविर का पंजीयन शनिवार से शुरू हो गया है। शिविर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मित्रमंडल परिसर में प्रातः 8 बजे 12 तक चलेगा। शिविर में पेंटिंग,नृत्य,सिलाई, मेंहदी, ब्यूटी पार्लर,आर्ट एंड क्रॉफ्ट,योग एवं प्राणायाम आदि का दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यास करवाया जाएगा। शिविरार्थियों को स्काउट गाइड मुख्यालय द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें