Amet News : आमेट में जमकर बरसें बदरा
📅 25 June 2025, 11:27 AM
•
✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
आमेट. आमेट-उपखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अल सुबह से ही जमकर बरसात का दौर शुरू हुआ जो रूक रूक कर दिनभर चलता रहा।
तहसील कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार सुबह 7 बजें से शाम समाचार लिखे जानें तक 79 एम एम वर्षा दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर सहित ग्रामीण अंचल में सुबह से ही मेघों के मेहरबान रहनें से क्षेत्र में चहुंओर पानी ही पानी हो गया। क्षेत्र के छोटे-बड़े खड्डों व नालों व खेतों में पानी भर गया। वहीं सड़कों व गली मोहल्लों में भी पानी ही पानी हो गया। बरसात से जनजीवन भी प्रभावित हो गया। अच्छी बरसात होने क्षेत्र तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत महसूस हुई।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार
आमेट नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड : कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत : सुरेन्द्र सिंह राठौड़